{"_id":"68bf3d328152b3179f0164d3","slug":"up-to-50-percent-of-vita-booths-will-be-allotted-to-women-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-813300-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: महिलाओं को 50 प्रतिशत तक आवंटित होंगे वीटा बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: महिलाओं को 50 प्रतिशत तक आवंटित होंगे वीटा बूथ
विज्ञापन
फोटो संख्या : 38
- मुख्यमंत्री ने जल्द वीटा बूथों के लिए स्थान चिह्नित करने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश में सहकारिता विभाग महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रहा है। राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि 50 प्रतिशत वीटा बूथ महिलाओं के लिए आरक्षित किए जाएंगे। इसी तरह से महिला सीएम पैक्स के गठन और संचालन की प्रक्रिया को भी तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा जिससे ग्रामीण महिलाओं को संगठित करके आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा जा सके।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को चंडीगढ़ सिविल सचिवालय में सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने बैठक के दाैरान विभागीय अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि सभी सहकारी बैंकों को आधुनिक आईटी सुविधाओं से जोड़ा जाए जिससे किसानों और उपभोक्ताओं को अन्य बैंकों की तर्ज पर पारदर्शी, प्रभावी और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध हो सकें। इसका यह भी लाभ होगा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं की अनुदान राशि सीधे सहकारी बैंकों के माध्यम से किसानों के खातों में भेजी जा सकेगी।
सहकारी शुगर मिलों के माध्यम से किसानों को गन्ना काटने की मशीनें कम किराए पर उपलब्ध कराई जाएं जिससे गन्ना उत्पादकों की श्रम और लागत दोनों में कमी आएगी। इससे उत्पादन में बढ़ोतरी होगी। बैठक के दाैरान मुख्यमंत्री ने अस्पतालों व स्वास्थ्य संस्थानों के निकट प्रदेश में जन औषधि केंद्रों की संख्या में वृद्धि करने के आदेश दिए हैं जिससे आमजन को किफायती दामों में दवाएं उपलब्ध हो सकें। माैके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, सहकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयेंद्र कुमार, रजिस्ट्रार सहकारिता विभाग राजेश जोगपाल, मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती आदि शामिल रहे।