फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Union Home Minister Amit Shah in Panchkula today all update

Amit Shah Visit: पंचकूला में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे गृहमंत्री, 2047 विजन डॉक्यूमेंट का करेंगे विमोचन

Wed, 24 Dec 2025 09:39 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 24 Dec 2025 09:39 AM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एमडीसी सेक्टर एक स्थित अटल पार्क में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की 41 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। वे पूर्व पीएम के जीवन व विचारों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।

विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah in Panchkula today all update
अमित शाह - फोटो : X @AmitShah

विस्तार

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज पंचकूला दौरे पर आ रहे हैं। वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एमडीसी सेक्टर एक स्थित अटल पार्क में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की 41 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। वे पूर्व पीएम के जीवन व विचारों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। साथ ही रक्तदान शिविर का उद्घाटन कर रक्तदाताओं को बैज पहनाकर प्रोत्साहित करेंगे। इसके बाद वे सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम पहुंचेंगे। यहां वे मेगा कोऑपरेटिव कॉन्फ्रेंस में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे और सहकारिता क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ सहकारिता आंदोलन को सशक्त बनाने पर विचार साझा करेंगे।


यहां से शाह सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल खेल स्टेडियम में आयोजित पुलिस पासिंग आउट परेड में शामिल होकर नव-नियुक्त 5061 पुलिसकर्मियों का मार्गदर्शन करेंगे। देर शाम वह इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित साहिबजादों को नमन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यहां शाह वीर साहिबजादों के जीवन व अद्वितीय बलिदान पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन, सैंड आर्ट शो, साहिबजादों पर आधारित कॉफी टेबल बुक व हरियाणा सरकार का 2047 के विजन डॉक्यूमेंट का विमोचन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed