फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Udaybhan said There is enough evidence that votes were stolen in Haryana too

हरियाणा में भी वोट चोरी किए गए, इसके पर्याप्त सबूत:उदयभान

विज्ञापन
आगामी चुनाव से पहले राज्य में एक-एक वोटर लिस्ट चेक कराएंगे - दीपेंद्र हुड्डा
विज्ञापन


- हुड्डा बोले- अरविंद शर्मा ने सच्चाई उगल दी, अब समझ में आया कि 2019 में वह रोहतक लोकसभा का चुनाव कैसे जीते

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर चुनाव आयोग द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने के दावे के बीच अब हरियाणा में वोटों पर हंगामा शुरू हो गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने दावा कि हरियाणा में भी चुनाव में वोटों की चोरी हुई है, इसके पर्याप्त सबूत हैं।वहीं रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि आगामी चुनाव से पहले राज्य में एक-एक विधानसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट की जांच कराएंगे। हुड्डा ने कहा हरियाणा में मात्र 22 हजार वोटों के अंतर से सरकार बनाई गई। राज्य में चुनाव में अगर धांधली नहीं हुई तो जो कांग्रेस बैलेट वोट में 77 सीटों पर आगे थी, वो मशीन खुलते ही पीछे कैसे हो गई। भाजपा ने चुनाव और चुनाव की प्रक्रिया को प्रभावित करके हरियाणा, महाराष्ट्र में विधान सभा चुनाव और लोकसभा चुनाव जीता है।
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले दरवाजे से चुनाव आयुक्त को चुना, अब वोटों की चोरी कर भाजपा की चुनाव में मदद हो रही है। इससे पहले उदयभान, उदयभानु छिब व दीपेंद्र हुड्डा ने रविवार को गुरुग्राम में आयोजित हरियाणा यूथ कांग्रेस के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत कर युवा कांग्रेस की पूरी टीम को बधाई दी।
विज्ञापन


अरविंद शर्मा ने बोला था, एक आदमी के 4-4 वोट: दीपेंद्र
हुड्डा ने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार में मंत्री अरविंद शर्मा का बयान आया कि रोहतक में तो एक आदमी की 4-4 वोट हैं। उन्होंने कहा कि अब समझ में आया कि 2019 में अरविंद शर्मा रोहतक लोकसभा का चुनाव कैसे जीते थे। हुड्डा ने चुनौती दी कि अरविंद शर्मा ऐसे व्यक्ति का नाम बताएं और पार्टी बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed