फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Two lakh people will attend Modi's rally

Chandigarh-Haryana News: मोदी की रैली में दो लाख लोग होंगे शामिल

विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

सरकार की उपलब्धियां बताकर पीएम मोदी की रैली का घर-घर दें न्यौता : सीएम

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में 17 अक्तूबर की रैली के लिए बनाई गई रूपरेखा

बैठक शुरू होने से पहले आईपीएस वाई पूरण सिंह के निधन पर शोक जताया गया


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की शनिवार को आयोजित बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी की 17 अक्तूबर को सोनीपत में होने वाली जन विकास-जन विश्वास रैली की तैयारियों को लेकर मंथन किया गया। रैली को एतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। रैली में करीब पौने दो लाख से ज्यादा लोगों को लाने का लक्ष्य रखा गया है। भाजपा नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि एक साल में सरकार ने कई एतिहासिक फैसले लिए हैं। इन उपलब्धियों को बताते हुए घर-घर जाकर रैली का निमंत्रण देने को कहा।
बैठक में सबसे पहले आईपीएस अधिकारी वाई पूरण सिंह के निधन पर शोक जताया गया और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। सीएम नायब सिंह सैनी ने बैठक में सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियां गिनवाईं। उन्होंने कहा कि 17 अक्तूबर को सोनीपत में होने वाली प्रधानमंत्री की जन विकास-जन विश्वास रैली भव्य और ऐतिहासिक होगी। 11 सालों में भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने जनहित में बड़े-बड़े निर्णय लेकर जनसेवा की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए कहा कि पीएम मोदी की रैली को भव्य बनाने के लिए अभी से जुट जाएं।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बनी लेकिन मुसीबत की इस घड़ी में हमारे मंत्री, विधायक और तमाम कार्यकर्ता लोगों के साथ खड़े रहे। फसलों के खराबे का पैसा भी किसानों तक पहुंचाने की तैयारी कर ली गई है। सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण के लिए सरकार ने लगभग 4500 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। प्रदेश में सड़कों का काम शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान हमने 217 संकल्प लिए थे। इस एक वर्ष में भाजपा सरकार ने 48 संकल्पों को पूरा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश प्रभारी डाॅ. सतीश पूनिया ने कहा कि सरकार के निर्णयों को हमें घर-घर तक पहुंचना है। लाडो लक्ष्मी योजना को लागू कर दिया गया है। कार्यकर्ता इसका ज्यादा से ज्यादा प्रचार करें। पूनिया ने कहा कि हरियाणा की जीत से पार्टी को पूरे देश में ताकत मिली है। कहा कि सोनीपत में पीएम मोदी की जन विकास-जन विश्वास रैली जितनी भव्य होगी उतना ही कार्यकर्ताओं का यश बढ़ेगा। प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी की जन विकास, जन विश्वास रैली को ऐतिहासिक बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नायब सरकार का 17 अक्तूबर को गौरवशाली एक वर्ष पूरा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed