फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Two lakh fake labourers were given benefits but the real ones were left out: Anurag Dhanda

दो लाख फर्जी मजदूरों को दे दिया फायदा लेकिन असली मजदूर वंछित : अनुराग ढांडा

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में हुए वर्क स्लिप घोटाले पर सरकार की घेराबंदी शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने शुक्रवार को बयान जारी करके भाजपा सरकार में घोटाले लगातार बढ़ने की बात कही। यह भी आरोप लगाए कि प्रदेश में मनोहर लाल को बदलकर नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया गया फिर भी सरकार का चरित्र नहीं बदला।
अनुराग ढांडा ने कहा कि श्रम विभाग का 1,500 करोड़ रुपये का वर्क स्लिप घोटाला भाजपा शासन में गरीब मजदूरों के साथ सबसे बड़ा धोखा साबित हुआ है। हरियाणा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में करीब 6 लाख वर्क स्लिप की जांच में 5.46 लाख से अधिक वर्क स्लिप फर्जी पाई गईं, यानी 90 प्रतिशत से ज्यादा गड़बड़ी। 2.21 लाख पंजीकरण में सिर्फ 14,240 ही सही निकले। फर्जी मजदूरों के नाम पर मातृत्व लाभ, शिक्षा सहायता और स्कॉलरशिप जैसी योजनाओं से एक व्यक्ति पर औसतन 2 से ढाई लाख रुपये तक निकाले गए जबकि असली मजदूर आज भी लाभ से वंचित हैं।
विज्ञापन

अनुराग ढांडा ने धान घोटाले, अवैध खनन से नूंह जिले में 2000 करोड़ से अधिक की गड़बड़ी और भिवानी के डाडम क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा के युवाओं के साथ सबसे बड़ा अन्याय भर्ती घोटालों के रूप में हुआ। 2014 से 2024 के बीच हरियाणा लोक सेवा आयोग और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पुलिस भर्ती, एचटेट आदि के नाम पर 20 से अधिक भर्ती घोटाले किए। इससे साबित होता कि भ्रष्ट नेटवर्क आज भी सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed