{"_id":"6835c04fd38ede1ca201e677","slug":"two-ias-and-39-hcs-officers-transferred-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1010-721187-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: दो आईएएस और 39 एचसीएस अधिकारियों के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: दो आईएएस और 39 एचसीएस अधिकारियों के तबादले
विज्ञापन
आईएएस अंकित कुमार चौकसे झज्जर व शास्वत सांगवान बराड़ा के उपमंडल अधिकारी नियुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो आईएएस व 39 एचसीएस अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। नए आदेशों के मुताबिक आईएएस अंकित कुमार चौकसे को उपमंडल अधिकारी झज्जर व शास्वत सांगवान को उपमंडल अधिकारी बराड़ा नियुक्त किया गया है।
एचसीएस अधिकारियों में विवेक पदम सिंह को मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग का कंट्रोलर व विशेष सचिव तथा हरियाणा राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग व विमुक्त घुमंतू जाति विकास बोर्ड का सदस्य सचिव लगाया गया है। डॉ. सरिता मलिक को हरियाणा सूचना का अधिकार आयोग का सचिव, वत्सल वशिष्ठ को अतिरिक्त उपायुक्त एवं नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी गुरुग्राम नियुक्त किया है। जग निवास को अतिरिक्त उपायुक्त एवं नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी झज्जर, सुशील कुमार-1 को अतिरिक्त उपायुक्त एवं नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी महेंद्रगढ़, वीरेंद्र सिंह सहारावत को जिला नगर आयुक्त सिरसा व सतबीर सिंह को अतिरिक्त उपायुक्त एवं नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, फरीदाबाद व एपीजेड फरीदाबाद का विशेष अधिकारी लगाया गया है। वंदना दिसोदिया को कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन), डॉ. सुशील कुमार-2 को जिला नगर आयुक्त, कैथल, दलबीर सिंह को जिला नगर आयुक्त, नूंह और अश्वनी मलिक को खेल एवं युवा मामले विभाग में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) लगाया गया है। ममता को अतिरिक्त निदेशक, मॉडल संस्कृत स्कूल, विजेंद्र हुड्डा को आयुष विभाग में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) और रवींद्र यादव और मनीष कुमार लोहान को नगर निगम गुरुग्राम में अतिरिक्त आयुक्त लगाया गया है।
नवदीप सिंह को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), इसराना, संजीव कुमार को माध्यमिक शिक्षा विभाग में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) और स्कूल शिक्षा विभाग में उप सचिव लगाया गया है। सहकारी चीनी मिल महम के प्रबंध निदेशक मुकुंद को उपमंडल अधिकारी महम का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। शिवजीत भारती को उपमंडल अधिकारी, नारायणगढ़, चीनी मिल और नारायणगढ़ का सीईओ एवं कार्यकारी निदेशक तथा अखिलेश कुमार को उपमंडल अधिकारी दक्षिण गुरुग्राम लगाया गया है। अमित को सामाजिक न्याय अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (सेवा) विभाग में संयुक्त निदेशक (प्रशासन), गौरव चौहान को नगर निगम, पंचकूला का संयुक्त आयुक्त जबकि हरप्रीत कौर को सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) व उप सचिव लगाया गया है। विश्वजीत सिंह को केश कला एवं कौशल विकास बोर्ड के सदस्य सचिव और हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। नीरज शर्मा को उच्च शिक्षा विभाग में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) और उप सचिव जबकि हनी बंसल को राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण का सचिव नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
भारत भूषण पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण के संयुक्त सीईओ नियुक्त
जितेंद्र कुमार-3 को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), तावड़ू व भारत भूषण को पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण का जॉइंट सीईओ नियुक्त लगाया गया है। संजीव कुमार को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), बादशाहपुर, नगर निगम, रोहतक में संयुक्त आयुक्त तथा भूपेंद्र सिंह को पीजीआईएमएस रोहतक में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। श्वेता सुहाग को सहकारी चीनी मिल, रोहतक का प्रबंध निदेशक व शंभू को जिला परिषद और डीआरडीए, कुरुक्षेत्र का सीईओ नियुक्त किया गया है। आशीष कुमार को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), रोहतक, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, रोहतक का संपदा अधिकारी, भूमि अधिग्रहण अधिकारी व गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा, रोहतक का प्रशासक लगाया गया है। सुरेंद्र सिंह को माध्यमिक शिक्षा विभाग में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) व स्कूल शिक्षा विभाग में उप सचिव जबकि मनदीप कुमार को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), पानीपत की जिम्मेदारी दी गई है। सुरेश रवीश को जिला परिषद व डीआरडीए, कैथल का सीईओ जबकि डॉ. नरेश कुमार को नगर निगम, गुरुग्राम का संयुक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है। हितेंद्र कुमार को नगर निगम, मानेसर का संयुक्त आयुक्त और मीतू धनखड़ को नगर निगम, सोनीपत का संयुक्त आयुक्त लगाया गया है।