फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Two battalions of disaster relief force will be formed in Haryana

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा में आपदा राहत बल की दो बटालियन बनेंगी, जींद में खुलेगा ट्रेनिंग सेंटर

विज्ञापन
हर साल बाढ़ के बढ़ते खतरे को देखते हुए लिया फैसला, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हर साल बाढ़ के बढ़ते खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने हरियाणा आपदा राहत बल की दो बटालियन बनाने का निर्णय लिया है। इनमें प्रशिक्षित जवान होंगे, जो किसी भी प्राकृतिक आपदा के दौरान राहत कार्यों में निपुण होंगे। मुख्यमंत्री ने इसकी मंजूरी दे दी है। इसके लिए अधिकारियों को उपयुक्त जगह तलाशने के निर्देश दिए हैं। वहीं, जींद में फायर व डिजास्टर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट बनेगा जिसका शिलान्यास जल्द से जल्द किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह फैसला शनिवार को अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक में लिया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा फायर एवं डिजास्टर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में एनडीआरएफ के मानदंडों के तहत कार्य होंगे और भूकंप, बाढ़, आग व अन्य आपदा से संबंधित ट्रेनिंग करवाई जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रदेश में जितने भी तैराक हैं उनका डाटा तैयार कर एक पोर्टल बनाया जाए। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि फायर सेफ्टी प्रमाण पत्र के नवीनीकरण के लिए एनओसी अब आवेदन करते ही स्वत: मिल जाएगा। मगर नवीनीकरण के बाद विभाग का अधिकारी 15 दिन में अचानक चेक करेगा। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर स्तर पर अधिकारियों की जवाबदेही और समय सीमा तय की जाए। साथ ही फायर एनओसी को सीएम डैशबोर्ड के साथ जोड़ा जाए। मुख्यमंत्री ने फायर विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेंडिंग एनओसी रखने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए।
विज्ञापन




59 नए फायर स्टेशन खुलेंगे, दस फायर फाइट रोबोट खरीदे जाएंगे


मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार प्रदेश में फायर स्टेशन खोलने के लिए मैपिंग करवाई गई थी जिसके तहत प्रदेश में 59 नए फायर स्टेशन खोले जाऐंगे। इसके अलावा अधिकारियों को निर्देश दिए कि 10 आधुनिक फायर फाइट रोबोट, नई तकनीक से लैस 101 मीटर वाली अग्निशमन की दो गाड़ियां, हाइड्रोलिक प्लेटफार्म के 13 अग्निशमन वाहन और अन्य 250 अग्निशमन वाहन की खरीद जल्द से जल्द की जाए। फायर गाड़ियों में लगे पानी के पाइप की क्षमता को एक हजार मीटर तक बढ़ाया जाए ताकि भीड़भाड वाले क्षेत्रों में आपदा के दौरान यह काम आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed