फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   transfer of 47 officers of Haryana Civil Service Chandrakant Kataria SDM of Panchkula

हरियाणा में फिर बदले अधिकारी: 47 HCS की ट्रांसफर, चंद्रकांत कटारिया पंचकूला के एसडीएम, यहां देखें पूरी लिस्ट

Wed, 18 Dec 2024 09:36 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 18 Dec 2024 09:36 PM IST
सार

हरियाणा में सिविल सेवा अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। बुधवार को कुल 47 एससीएस की ट्रांसफर के आदेश जारी हुए हैं। इन आदेशों के अनुसार अब पंचकूला के एसडीएम की  जिम्मेदारी चंद्रकांत कटारिया को दी गई है। 

विज्ञापन
transfer of 47 officers of Haryana Civil Service Chandrakant Kataria SDM of Panchkula
तबादले। - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरियाणा सरकार ने बुधवार को तुरंत प्रभाव से हरियाणा सिविल सेवा के 47 अधिकारियों के नियुक्ति एवं स्थानांतरण आदेश जारी किए। एचसीएस जगदीप ढांडा को खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग का अतिरिक्त निदेशक प्रशासक लगाया गया है। वहीं, महाबीर प्रसाद को नगर निगम गुरुग्राम का अतिरिक्त आयुक्त, महेंद्र पाल को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग का विशेष सचिव, खनन विभाग का अतिरिक्त निदेशक व सचिव हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग का कार्यभार सौंपा है। 

विज्ञापन


जींद के उप मंडल अधिकारी नागरिक एवं अतिरिक्त कलेक्टर वीरेंद्र सहरावत को लोक निर्माण, भवन एवं सड़कें विभाग के विशेष सचिव व शिवालिक विकास एजेंसी अंबाला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


राज्य सरकार की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक नगर निगम गुरुग्राम की अतिरिक्त आयुक्त डा. सुभिता ढाका को पीजीआईएम रोहतक अतिरिक्त निदेशक प्रशासक, बराड़ा के एसडीएम अश्विनी मलिक को नल्हड़ नूह मेडिकल कालेज का अतिरिक्त निदेशक प्रशासक, शालिनी चेतल को नगर निगम हिसार में संयुक्त आयुक्त, रीगन कुमार को हरियाणा विमुक्त घुमंतू जाति विकास बोर्ड के सदस्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एचसीएस गौरी मिड्ढा को हरियाणा राज्य शहरी विकास प्राधिकरण फरीदाबाद का संपदा अधिकारी व भूमि अधिगृह अधिकारी, वीरेंद्र चौधरी को सहकारी चीनी मिल शाहबाद के प्रबंध निदेशक के अलावा जिला परिषद कुरुक्षेत्र व डीआरडीए कुरुक्षेत्र का मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार, डा. निर्मल नागर को खरखौदा का एसडीएम, परमजीत चहल को एचएसवीपी कुरुक्षेत्र का संपदा अधिकारी, आशुतोष राजन को हरियाणा पर्यटन विकास निगम का महाप्रबंधक, सत्यवान सिंह मान को जींद एसडीएम, अश्विनी कुमार को इसराना एसडीएम, भारत भूषण को फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण का संयुक्त सीईओ, विजय सिंह को संयुक्त आबकारी एवं कराधान आयुक्त तथा कलैक्टर आबकारी, जयवीर यादव को नगर निगम गुरुग्राम का संयुक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है।

एचएसवीपी गुरुग्राम (1) संपदा अधिकारी बने राकेश सैनी
राकेश सैनी को एचएसवीपी गुरुग्राम (1)का संपदा अधिकारी, डा. इंद्रजीत को वित्त विभाग में उपसचिव, सुमन भानखड़ को गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण में संयुक्त सीईओ, श्वेता सिहाग को सोनीपत सहकारी शुगर मिल में प्रबंध निदेशक, मनीष कुमार फोगाट को गन्नौर एसडीएम, हरियाणा राज्य कर्मचारी आयोग के ओएसडी शंभू को उनके वर्तमान कार्यभार के साथ-साथ सचिव (लीगल) का, विकास यादव को सहकारी शुगर मिल पलवल का प्रबंध निदेशक, विशाल को नगर निगम गुरुग्राम में संयुक्त आयुक्त, जितेंद्र सिंह को कनीना का एसडीएम, मनोज कुमार (1) को उनके वर्तमान कार्यभार के साथ-साथ नांगल चौधरी के एसडीएम का प्रभार सौंपा गया है। अशोक कुमार (1) को इंद्री का एसडीएम, धीरज चहल को एमएसएमई विभाग में संयुक्त निदेशक, अनिल कुमार दून को जिला परिषद का सीईओ व डीआरडीए जींद का सीईओ, प्रवीन कुमार को जुलाना एसडीएम, हरबीर सिंह को जिला परिषद व डीआरडीए हिसार का सीईओ, इसराना की एसडीएम ज्योति को हिसार की एसडीएम, सिद्धार्थ दहिया को हैफेड चीनी मिल असंध का प्रबंध निदेशक लगाया गया है।

नसीब कुमार को बहादुरगढ़ एसडीएम लगाया
वहीं, पुलकित मल्होत्रा को सफीदों एसडीएम, अभय सिंह जांगड़ा को जिला परिषद व डीआरडीए सोनीपत का सीईओ, एचसीएस अमित को बराड़ा का एसडीएम, एचसीएस रमित यादव को नारनौल का एसडीएम, एचसीएस अमित कुमार (3) को समालखा का एसडीएम, चंद्रकांत कटारिया को पंचकूला का एसडीएम, पंचकूला के एसडीएम गौरव चौहान को एचएसआईआईडीसी में संयुक्त प्रबंध निदेशक, नसीब कुमार को बहादुरगढ़ का एसडीएम, गुलजार मलिक को नगर आयुक्त जींद के अलावा सहकारी चीनी मिल जींद के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इसी तरह से मोनिका को करनाल का सिटी मजिस्ट्रेट, सुधांशु को मंडलायुक्त रोहतक के कार्यालय में विशेष कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

82 एचपीएस अधिकारियों के तबादले
 हरियाणा पुलिस में आईपीएस अधिकारियों के बाद अब 82 एचपीएस अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं। इनमें हाल ही में इंंस्पेक्टर से डीएसपी बने 23 एचपीएस अधिकारियों को भी स्टेशन दिए गए हैं। इस संबंध में गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा की ओर आदेश जारी किए गए हैं।
तबादलों में सभी 22 जिलों के डीएसपी को इधर से उधर किया गया है। लंबे समय से एसीबी में डीएसपी शरीफ सिंह को एचपीए मधुबन लगाया है, जबकि हाल ही में पानीपत में लगाए गए डीएसपी जसवंत सिंह को बदलकर डीएसपी मधुबन एचएपी मधुबन लगाया है। जोगेंद्र शर्मा को कालका से रेवाड़ी, मुकेश कुमार को एससीआरबी, कमलदीप राणा को एसीबी में डीएसपी नियुक्त किया है। विक्रमजीत सिंह को करनाल, किशोरीलाल को हिसार, रोहताश कुमार को कुरुक्षेत्र डीएसपी लगाया है। इनके अलावा अन्य एचपीएस अधिकारियों को भी अलग अलग स्टेशन पर बदला गया है।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed