फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Tracking devices installed in public transport in Haryana CM Nayab Singh Saini gave strict instructions

Haryana: पब्लिक ट्रांसपोर्ट में लगेंगे ट्रैकिंग डिवाइस, स्कूली बसों की निगरानी, सीएम सैनी ने दिए कड़े निर्देश

Mon, 23 Jun 2025 07:04 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 23 Jun 2025 07:04 PM IST
सार

हरियाणा में सड़क सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, परिवहन विभाग के आयुक्त एवं सचिव टीएल सत्यप्रकाश सहित विभाग के आला अधिकारी भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Tracking devices installed in public transport in Haryana CM Nayab Singh Saini gave strict instructions
सीएम नायब सैनी - फोटो : X @PTI_News

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को चंडीगढ़ में परिवहन विभाग के अधिकारियों के बैठक की। बैठक में सीएम सैनी ने अधिकारियों को सड़क सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं। बैठक में महिला सुरक्षा के लिए सार्वजनिक परिवहन वाहनों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा सड़क दुर्घटनाओं के कारणों की पहचान के लिए वैज्ञानिक अध्ययन किया जाएगा। हरियाणा सरकार ने राज्य में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने की दिशा में खास कदम उठाया है। 

विज्ञापन


बैठक में कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार भी उपस्थित रहे। इसके अलावा यह भी फैसला लिया गया कि प्रणाली को आपातकालीन प्रणाली 112 सेवा के साथ जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विशेष रूप से स्कूली वाहनों की फिटनेस की निगरानी के भी निर्देश दिए। इसके तहत राज्य में सभी स्कूल बसों की नियमित जांच करने और इन वाहनों की तकनीकी स्थिति पर ध्यान रखने के लिए कहा गया है। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, परिवहन विभाग के आयुक्त एवं सचिव टीएल सत्यप्रकाश सहित विभाग के आला अधिकारी भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed