फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Tomorrow is the last date to apply for CET

Chandigarh-Haryana News: सीईटी के लिए आवेदन की कल अंतिम तिथि

विज्ञापन
Tomorrow is the last date to apply for CET
पंचकूला ​के सेक्टर-2 ​​स्थित हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के कार्यालय के बाहर हरियाणा के वि​भिन्न - फोटो : पंचकूला ​के सेक्टर-2 ​​स्थित हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के कार्यालय के बाहर हरियाणा के वि​भिन्न जिलों से पहुंचे युवाओं से बात करते हुए चेयरमैन हिम्मत सिंह। अमर उजाला
फोटो संख्या : 04
विज्ञापन

- आयोग के चेयरमैन ने कहा- हाईकोर्ट के आदेश हैं कि सीईटी समय से हो, तिथि बढ़ाने का कोई विचार नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) 2025 के लिए आवेदन 12 जून, बुधवार तक होंगे। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा है कि अभी तिथि बढ़ाने का कोई विचार नहीं है। हाईकोर्ट के आदेश हैं कि सीईटी समय से हो। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सरकार तिथि बढ़ाने का निर्णय लेती है तो अलग बात है। आयोग तिथि बढ़ाने के बारे में कोई विचार नहीं कर रहा है। सीईटी-2025 सी ग्रुप के लिए 12 जून की रात 11.59 बजे तक आवेदन किए जाएंगे, जबकि 14 जून की शाम छह बजे तक आवेदक शुल्क जमा करा सकेंगे।

विभिन्न जिलों से पहुंचे युवा, चेयरमैन का आश्वासन जल्द घोषित करेंगे ग्रुप-डी का परिणाम
आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह से मंगलवार शाम को विभिन्न जिलों से पहुंचे युवाओं ने मुलाकात की। युवाओं ने चेयरमैन से मांग करते हुए कहा कि ग्रुप-डी में 7596 पदों के लिए परीक्षा हो चुकी है, लेकिन परिणाम का लंबे समय से इंतजार हो रहा है। परिणाम घोषित करने की कोई जानकारी नहीं दे रहा। चेयरमैन ने युवाओं को आश्वासन दिया कि जल्द ही परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed