फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Today is the last day for PG admission in 212 colleges of the state.

Chandigarh-Haryana News: आज प्रदेश के 212 कॉलेजों में पीजी में दाखिले का आखिरी दिन

विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रदेश के 212 कॉलेजों में फिजिकल काउंसलिंग की प्रक्रिया जारी है। मंगलवार विद्यार्थियों के लिए पीजी में दाखिले का अंतिम दिन है। इस दौरान विद्यार्थियों को 100 रुपये देरी शुल्क और 100 रुपये रोजाना शुल्क फीस के साथ जोड़कर जमा कराना होगा।
विज्ञापन



शैक्षणिक सत्र 2025-26 में मेरिट सरकारी कॉलेजों में 98 पर्सेंटाइल, सहायता प्राप्त कॉलेजों में रिकॉर्ड 102 और स्ववित्तपोषित कॉलेजों में 90 पर्सेंटाइल तक पहुंची थी। प्रदेश के 99 सरकारी, 72 सहायता प्राप्त और 41 स्ववित्तपोषित कॉलेजों में पीजी के लिए 42,924 सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन




28 अगस्त तक यूजी में दाखिले जारी



हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से 2 से 28 अगस्त तक यूजी संकाय में दाखिले के लिए दोबारा से पोर्टल खोला गया है। प्रदेशभर के 344 कॉलेजों में यूजी में दाखिले के लिए 1.22 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। वहीं 2,25,771 सीटें उपलब्ध हैं। अभी तक कुल 1,03,817 विद्यार्थियों के दाखिले हुए हैं। प्रदेशभर के कॉलेजों में 22 जून से दाखिला प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed