फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   To curb adulteration, 100 to 150 food samples will be collected in every district.

Chandigarh-Haryana News: मिलावट रोकने के लिए हर जिले में लिए जाएंगे 100-150 खाद्य नमूने

विज्ञापन
अमर उजाला इंपेक्ट और कटिंग का पीडीएफ
विज्ञापन


जिला स्तर पर बनाई जाएंगी विशेष टीमें, मिठाई की दुकानों, डेयरियों, दूध विक्रेताओं व प्रमुख बाजारों में होगी जांच

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। दिवाली और छठ पूजा के दौरान मिठाई, दूध, पनीर और खोया में मिलावट रोकने के लिए हरियाणा सरकार ने खाद्य सुरक्षा जांच अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने हर जिले में 100 से 150 अतिरिक्त खाद्य नमूने लेने को कहा है। इसके लिए जिला स्तर पर विशेष टीमें बनाई जाएंगी। ये टीमें मिठाई की दुकानों, डेयरियों, दूध विक्रेताओं और प्रमुख बाजारों में जांच करेंगी।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि अभियान का उद्देश्य लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है। विशेष निगरानी दल नियमित जांच के तहत लिए जाने वाले नमूनों के अलावा अतिरिक्त नमूने लेंगे। इससे ज्यादा बाजारों और दुकानों को जांच के दायरे में लाया जा सकेगा। विभाग के अनुसार 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2026 तक प्रदेश में कुल 2,428 खाद्य नमूने लिए गए। इनमें 1,239 नमूने प्रवर्तन जांच के लिए और 1,189 नमूने निगरानी के लिए लिए गए थे। प्रयोगशाला जांच में 232 प्रवर्तन नमूने और 149 निगरानी नमूने निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। इस तरह कुल 381 नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे।
विज्ञापन





हर सप्ताह पोर्टल पर अपलोड होगा ब्योरा



खाद्य सुरक्षा अभियान में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए प्रयोगशाला जांच की रिपोर्ट के आधार पर घटिया गुणवत्ता वाले और असुरक्षित खाद्य पदार्थों से जुड़े आंकड़े हर सप्ताह विभाग के राज्य पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। इससे जिलों में लिए गए नमूनों, जांच की प्रगति और कार्रवाई की निगरानी की जा सकेगी। डॉ. मनोज कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नमूने तय प्रक्रिया के अनुसार लिए जाएं और समय पर प्रयोगशालाओं में भेजे जाएं। रिपोर्ट में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित अधिकारी उसकी तुरंत समीक्षा करेंगे। जहां जरूरी होगा वहां नियमानुसार अलग से प्रवर्तन नमूना लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



दुकानदारों से नियमों का पालन करने की अपील


स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कारोबारियों से खाद्य पदार्थों में स्वच्छता और गुणवत्ता के मानकों का पालन करने को कहा है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि वे विश्वसनीय दुकानों से ही खाद्य सामग्री खरीदें। खाद्य पदार्थों में मिलावट या किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर संबंधित अधिकारियों को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed