{"_id":"6a37b2b8b1b15fd5aa0e80b6","slug":"three-more-shooters-from-the-goldy-dhillon-gang-arrested-2026-06-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जानकी दास हत्याकांड: गोल्डी ढिल्लों गैंग के तीन और शूट गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की फिराक में थे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानकी दास हत्याकांड: गोल्डी ढिल्लों गैंग के तीन और शूट गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की फिराक में थे आरोपी
Sun, 21 Jun 2026 03:15 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 21 Jun 2026 03:15 PM IST
सार
जानकी दास हत्याकांड के मुख्य शूटरों की गिरफ्तारी के बाद भी गैंग सक्रिय था और नए टारगेट की तलाश में जुटा था। जांच में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी उसी गैंग मॉड्यूल का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
गोल्डी गैंग के गिरफ्तार शूटर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेक्टर-11 के श्री कुमार केमिस्ट के कैशियर जानकी दास हत्याकांड की जांच के दौरान चंडीगढ़ पुलिस ने गोल्डी ढिल्लों के टारगेट किलिंग मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। ऑपरेशन सेल और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने विदेशी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों के तीन और शूटरों को हथियारों समेत गिरफ्तार कर शहर में संभावित टारगेट किलिंग की साजिश नाकाम कर दी।
जांच में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी उसी गैंग मॉड्यूल का हिस्सा हैं जिसने जानकी दास हत्याकांड में शामिल शूटरों को लॉजिस्टिक और बैकअप सपोर्ट उपलब्ध कराया था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने चंडीगढ़ और ट्राइसिटी क्षेत्र में दहशत फैलाने के लिए अलग-अलग मॉड्यूल तैयार कर रखे हैं।

जानकी दास हत्याकांड के मुख्य शूटरों की गिरफ्तारी के बाद भी गैंग सक्रिय था और नए टारगेट की तलाश में जुटा था। शनिवार को ऑपरेशन सेल की टीम को सूचना मिली कि गोल्डी ढिल्लों गैंग के सक्रिय सदस्य हैप्पी चिब, राहुल कुमार और वंश शर्मा हथियारों के साथ चंडीगढ़ में प्रवेश करने वाले हैं। सूचना मिलते ही ऑपरेशन सेल और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने मुल्लांपुर की ओर से शहर में प्रवेश कर रहे आरोपियों की घेराबंदी कर दी।
पीछा करने के बाद तीनों को दबोच लिया गया। सेक्टर-9 पुलिस मुख्यालय में प्रेस वार्ता में एसपी क्राइम मनजीत श्योराण ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो अत्याधुनिक विदेशी पिस्टल, सात कारतूस, एक बाइक और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी ताकि गैंग के अन्य सदस्यों और संभावित टारगेट्स की जानकारी मिल सके। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग एप के जरिये सीधे गोल्डी ढिल्लों के संपर्क में थे। सभी आरोपी जम्मू से सनी मेहरा और अमित के साथ पंजाब पहुंचे थे। इसके बाद गोल्डी ढिल्लों ने उन्हें दो मॉड्यूल में बांट दिया। पहले मॉड्यूल में आर्यन शर्मा, सनी मेहरा और अमित शामिल थे जिन्होंने जानकी दास की हत्या की थी। इस मॉड्यूल के सदस्य पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। मनजीत श्योराण ने कहा कि ट्राइसिटी में गोल्डी ढिल्लों के सहयोगियों की पहचान कर नेटवर्क को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है।