फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Three-day state-level animal exhibition to begin in Kurukshetra from February 6

Chandigarh-Haryana News: कुरुक्षेत्र में 6 फरवरी से शुरू होगी तीन दिवसीय राज्यस्तरीय पशु प्रदर्शनी

विज्ञापन
- प्रदर्शनी में विभिन्न श्रेणियों की 53 उत्कृष्ट नस्लों के लगभग 1500 पशुओं का प्रदर्शन किया जाएगा
विज्ञापन

प्रदेश के करीब 50,000 पशुपालक होंगे शामिल, मुख्यमंत्री करेंगे विजेताओं को पुरस्कृत
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कुरुक्षेत्र में 6 फरवरी से तीन दिवसीय राज्यस्तरीय पशु प्रदर्शनी का आयोजन होगा। पशुपालन एवं डेयरी विभाग के माध्यम से आयोजित होने वाली इस 41वीं राज्यस्तरीय पशु प्रदर्शनी में विभिन्न श्रेणियों की 53 उत्कृष्ट नस्लों के लगभग 1500 पशुओं का प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में प्रदेशभर से करीब 50,000 पशु पालक भाग लेंगे।
इस आयोजन के लिए सेवा प्रदाता के चयन और अन्य बिंदुओं पर विस्तृत मंथन हुआ। पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में बताया गया कि पशुपालकों के प्रोत्साहन के लिए सर्वश्रेष्ठ पशुओं के मालिकों को पुरस्कार राशि दी जाएगी। विभिन्न शहरों से पहुंचने वाले पशुपालकों की सुविधा के लिए प्रतिदिन 200 बसों का निशुल्क संचालन किया जाएगा। इसके अलावा निशुल्क भोजन का भी इंतजाम रहेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों को पशुपालन के क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों और वैज्ञानिक जानकारियों से अवगत कराना है। प्रदर्शनी के दौरान विभिन्न सरकारी विभागों की तरफ से स्टाल लगाकर अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा । कार्यक्रम का 8 फरवरी को समापन होगा। समापन के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और राज्यस्तरीय प्रदर्शनी के विजेता पशुपालकों को पुरस्कृत करेंगे। बैठक में पशु पालन मंत्री ने तैयारियों की समीक्षा की। माैके पर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, विभाग के आयुक्त एवं सचिव विजय सिंह दहिया, महानिदेशक डॉ. प्रेम सिंह और आपूर्ति एवं निपटान विभाग के संयुक्त निदेशक मोहित कौशिक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed