{"_id":"68acba388d306434ee0a4847","slug":"three-bills-passed-amid-tussle-between-ruling-and-opposition-in-the-house-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-800858-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: सदन में पक्ष-विपक्ष में नोकझोंक के बीच तीन विधेयक पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: सदन में पक्ष-विपक्ष में नोकझोंक के बीच तीन विधेयक पास
विज्ञापन
चंडीगढ़। मानसून सत्र के दूसरे दिन सोमवार को पक्ष व विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक के दौरान तीन विधेयक पास हो गए। इस दौरान कांग्रेस की विधायक गीता भुक्कल ने मंत्री विपुल गोयल से कहा कि आप धमका रहे हैं। इस पर मंत्री बोले कि मैं धमका नहीं रहा हूं। बनिया का बेटा जरूर हूं पर मैं भी डरने वाला नहीं हूं।
सदन में पास होने वाले विधेयकों में हरियाणा नगर पालिका क्षेत्रों के बाह्य क्षेत्रों में अपूर्ण नागरिक सुख सुविधाओं तथा अवसंरचना का प्रबंधन (विशेष उपबंध) संशोधन विधेयक-2025, हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग (संशोधन) विधेयक-2025 और हरियाणा विधानसभा (सदस्य वेतन, भत्ता तथा पेंशन) संशोधन विधेयक-2025 शामिल हैं।
नगर निकाय क्षेत्रों के बाहर औद्योगिक कॉलोनियों को नियमित करने को लेकर मंत्री विपुल गोयल के प्रस्ताव पर विधायक गीता भुक्कल ने पिक एंड चूज का आरोप लगाया। इस पर मंत्री गोयल ने कहा कि यह कांग्रेस का बोया बीज है जिन्हें हम नियमित करने जा रहे हैं। कांग्रेस सरकार में ही इन गैर पंजीकृत उद्योगों को बढ़ावा दिया था। इसी बयान को लेकर मंत्री गोयल और विधायक भुक्कल में नोकझोंक शुरू हो गई।
विज्ञापन
इसी बीच कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स भी विरोध कर रहे थे। विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने वत्स को कहा कि एक तो आप रनिंग कमेंट्री कर रहे हैं और दूसरे की सीट पर आकर बैठे हैं। इस पर वत्स को उठकर अपनी सीट पर जाना पड़ा। ब्यूरो