फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   This year the government will make 25 thousand Lakhpati Didi, loans for self-employment will be provided through special camps.

Chandigarh-Haryana News: इस वर्ष 25 हजार लखपति दीदी बनाएगी सरकार, विशेष शिविरों के माध्यम से स्वरोजगार के लिए मिलेगा ऋण

विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने संकल्प पत्र की प्रगति को लेकर की समीक्षा, राज्य में 1 लाख 6 हजार बनीं लखपति दीदी
विज्ञापन


प्रत्येक जिले में महिला छात्रावास का होगा निर्माण, पहले चरण में चार जिलों में निर्माण जारी
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और सक्षम बनाने के लिए लखपति दीदी योजना पर काम रही है। इस वित्तीय वर्ष में 25 हजार से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी बनाने की प्रक्रिया जारी है। अभी तक राज्य में ‘लखपति दीदी’ योजना के तहत 1 लाख 6 हजार से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। सरकार ने तय किया है कि महिलाओं को इस योजना से जोड़कर स्वावलंबी बनाया जाए और इसके लिए मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत विशेष शिविर लगाकर महिला लाभार्थियों को स्वरोजगार के लिए बैंक ऋण दिलाने के आदेश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने ‘हर घर-हर गृहिणी’ योजना की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों में विशेष कैंप लगाकर पात्र परिवारों को योजना से जोड़ा जाए। कैंप में ही बैंक खाता लिंक कराने की व्यवस्था हो ताकि सभी पात्र अंत्योदय परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जाए। अब तक लगभग 18 लाख परिवार इस योजना से जोड़ा जा चुका है। प्रदेश सरकार प्रत्येक जिले में महिला छात्रावास स्थापित करने की योजना तय चुकी है फिलहाल पहले चरण में चार जिलों पंचकूला, फरीदाबाद, गुरुग्राम और सोनीपत में महिला छात्रावास का निर्माण कार्य जारी है।
विज्ञापन

योजना का यही उद्देश्य है कि प्रदेश की कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित आवास प्रदान हो सके। इन सभी छात्रावासों को सौर ऊर्जा से जोड़ा जाएगा और इन भवनों में वातानुकूलित सुविधा भी दी जाए। अगले चरण में मानेसर व पानीपत जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में छात्रावास को लेकर काम कराया जाएगा। बैठक में पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, महिला एवं बाल विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. साकेत कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





प्रदेश में 2000 आंगनबाड़ी केंद्रों को सक्षम में किया जाएगा परिवर्तित
मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक करते हुए कहा कि सक्षम आंगनबाड़ी योजना में वित्तीय वर्ष 2025-2026 में 2000 आंगनबाड़ियों को सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों में अपग्रेड किया जाए और इनमें सभी आवश्यक सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराई जाएं। मुख्यमंत्री ने विभिन्न अनुसूचित जातियों के लिए बनाए जाने वाले सामुदायिक भवनों को लेकर आदेश दिए कि इन भवनों को सौर ऊर्जा और वातानुकूलन जैसी आधुनिक सुविधाओं से युक्त किया जाए। इसके लिए एक समान डिजाइन तैयार किया जाए इससे सभी स्थानों पर एक जैसी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इसके अतिरिक्त, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने आदेश दिए कि गांव स्तर पर खेलों की पहचान की जाए और खिलाड़ियों को आवश्यक खेल सामग्री प्रदान की जाए, ताकि जमीनी स्तर पर ही प्रतिभाओं को निखारा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed