फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   This time the journey of the people of Bihar will be easy during the festive season

Chandigarh-Haryana News: त्योहारी सीजन में इस बार आसान होगा बिहार के लोगों का सफर

विज्ञापन
-बिहार राज्य पथ परिवहन निगम को त्योहार के लिए हरियाणा के 3 जिलों के 13 रूट पर बसों के संचालन की अनुमति मिली
विज्ञापन

-1 सितंबर से शुरू होगी एप के माध्यम से यात्रा के लिए बुकिंग, 20 सितंबर से 30 नवंबर तक बसों का संचालन होगा
-पहले चरण में पानीपत, अंबाला और गुरुग्राम के लिए होगा बसों का संचालन, चंडीगढ़ व पंचकूला के लिए अनुमति का प्रयास

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले बाहरी राज्यों में रहने वाले प्रवासियों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। बिहार सरकार ने त्योहार के माैके पर दूसरे राज्यों में रहने वाले प्रवासियों के लिए बसों के संचालन का निर्णय लिया है। हरियाणा में रहने वाले प्रवासियों के लिए भी त्योहारी सीजन में बसें चलेंगी। पहले चरण में हरियाणा के 3 जिलों के 13 रूट पर बसों का संचालन होगा। त्योहारी सीजन पर बसों में आवागमन के लिए 1 सितंबर से बुकिंग शुरू होगी। 20 सितंबर से 30 नवंबर तक बसों का संचालन होगा।



बिहार राज्य पथ परिवहन निगम दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ महापर्व और होली जैसे त्योहारों पर हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पश्चिमी बंगाल से बसों का संचालन करेगा। करीब 50 से 70 बसें हरियाणा के 13 रूटों पर चलाने की तैयारी है। इस संबंध में हरियाणा सरकार से वार्ता की गई। फिलहाल चंडीगढ़ और पंचकूला के लिए भी बसें चलाने की अनुमति लेने के प्रयास किए जा रहे हैं। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की तरफ से बसों की ऑनलाइन बुकिंग के लिए एक एप तैयार कराया जा रहा है। इसी सप्ताह एप में बसों के रूट मैप अपडेट कर दिए जाएंगे। इसके बाद इस एप से बुकिंग सेवा शुरू होगी। हरियाणा राज्य परिवहन निगम के आयुक्त एवं सचिव टीएल सत्य प्रकाश का कहना है कि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने बसों के संचालन में सहयोग मांगा है। प्रदेश की तरफ से नियमानुसार हर संभव मदद दी जाएगी।
विज्ञापन



एसी-नाॅन एसी बसों का होगा संचालन

बिहार सरकार ने त्योहार पर प्रवासियों के आवागमन के लिए 350 बसों को खरीदने का निर्णय लिया है। हरियाणा में बिहार की बसें उत्तर प्रदेश, दिल्ली होते हुए प्रवेश करेंगी। इन रूटों पर 150 बसें चलाने की योजना है। जब तक नई बस नहीं आती हैं तब तक हरियाणा के रूटों पर निजी बस संचालकों के साथ बिहार परिवहन निगम संयुक्त रूप से एसी, नाॅन एसी व स्लीपर बसों का संचालन करेगा। किराया, बसों की संख्या और बुकिंग वाले एप से जुड़ा ब्योरा इसी सप्ताह मिल जाएगा। आने वाले दिनों में बिहार के प्रवासियों के लिए पंजाब के लुधियाना और दूसरे स्थानों से भी बसें चलाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed