फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   There is no BJP rule in the state, there is goonda raj: Hooda

प्रदेश में भाजपा राज नहीं, गुंडा राज चल रहा : हुड्डा

विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा का राज नहीं बल्कि गुंडा राज चल रहा है। गुंडे-बदमाश बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जनता डरकर जीने को मजबूर है। जनता की सुरक्षा के बजाय भाजपा चैन की नींद सो रही है।
उन्होंने कहा कि रोहतक में बदमाशों ने शराब के ठेके पर फायरिंग की, इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट, हांसी में व्यापारी से 50 लाख की फिरौती, टोल प्लाजा पर फायरिंग, खाद की दुकान पर भी गोलियां चलाईं। बदमाशों ने सोनीपत में फैक्ट्री मालिक से 50 लाख की फिरौती, कुरुक्षेत्र में शराब ठेकेदार की गोलियां मारकर हत्या और पिंजौर में धमकी देकर 2 दिन बाद हत्या कर दी। भाजपा सरकार को यह सब दिखाई नहीं दे रहा। कानून व्यवस्था व जनता की सुरक्षा कभी भी भाजपा की प्राथमिकता नहीं रही है।
विज्ञापन


हुड्डा ने कहा कि साल 2000 से 2005 तक भाजपा और इनेलो की सरकार के दौरान भी इसी तरह की गुंडागर्दी और माफियाराज था। आए दिन गोलीकांड, फिरौती और डकैती की वारदातें होती थीं। इस सरकार ने प्रदेश को माफिया राज और गैंगवार में धकेल दिया है। हुड्डा ने कहा कि खुद पीएम की आर्थिक सलाहकार परिषद की सामाजिक प्रगति सूचकांक (एसपीआई ) रिपोर्ट में प्रदेश को देश का सबसे असुरक्षित राज्य बताया गया है। एनसीआरबी की रिपोर्ट की मुताबिक साल 2022 में एक साल के अंदर प्रदेश में 1020 हत्याएं और 1786 दुष्कर्म की वारदातें हुईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुड्डा ने कहा कि 118.7 क्राइम रेट के साथ प्रदेश देश में पहले नंबर पर है। 2014-15 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के सालाना मामले करीब 9 हजार थे, जो वर्तमान में दोगुना हो गए हैं। इनमें 100 फीसदी की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed