Operation Sindoor: नापाकिस्तान... सीजफायर ही हुआ है, लड़ाई खत्म नहीं हुई, पाक को लेकर क्या बोले मंत्री विज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम के बाद भी तनाव का माहौल बना हुआ है। इसी बीच हरियाणा के तेज तर्रार मंत्री अनिल विज का एक और बयान आया है। हरियाणा सरकार के ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर से पाकिस्तान को लेकर गुस्सा जाहिर किया है।
अनिल विज ने कहा कि यह पाकिस्तान नहीं बल्कि नापाकिस्तान है। दोनों देशों के बीच सीजफायर ही हुआ है, लेकिन लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। क्योंकि सेनाएं सीमा पर खड़ी हैं। अभी बहुत मुद्दे हैं जिनका समाधान नहीं हुआ है।
अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का साफ पैगाम है कि वो गोली मारेंगे, तो हम गोला मारेंगे। पाकिस्तान ने देख लिया है कि हिंदुस्तान की ताकत क्या है। हमने उनके उग्रवादियों के अड्डों को नष्ट किया है।
#WATCH अंबाला: हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने कहा, " यह पाकिस्तान नहीं बल्कि नापाकिस्तान है। सीजफायर ही हुआ है, लड़ाई खत्म नहीं हुई है। सेनाएं सीमा पर खड़ी हैं...अभी बहुत मुद्दे हैं जिनका समाधान नहीं हुआ है...प्रधानमंत्री मोदी का साफ पैगाम है कि वो गोली मारेंगे, तो हम गोला… pic.twitter.com/6FNLRN6rCh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2025
अनिल विज ने सोमवार को कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंन कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के समय में देश का अधिक नुकसान हुआ था। देश का इतना नुकसान किसी ने नहीं किया। विज ने कहा कि उस समय हमने 13 हजार एकड़ जमीन कब्जा की थी वो भी उनको मुफ्त में दे दी। तब उससे अच्छा तो मौका हो ही नहीं सकता था क्योंकि हमारे पास 93 हजार युद्धबंदी थे। उन्होंने कहा कि जो लड़ाई सेना ने मैदान में जीती, वो लड़ाई इंदिरा गांधी ने टेबल पर हार दी। भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ की मीटिंग के सवाल पर भी अनिल विज ने कहा कि हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच अभी सीजफायर ही हुआ है लड़ाई खत्म नहीं हुई। वहीं सीजफायर के बाद विपक्ष द्वारा विशेष सत्र बुलाए जाने की मांग पर भी अनिल विज ने विपक्ष को साफ संदेश में कहा कि जो गोपनीय बातें हैं, वहां उनका खुलासा नहीं किया जा सकता। वहीं पंजाब के सीएम भगवंत मान ने हरियाणा पर पानी चोरी के आरोप लगाएं है इस पर विज ने सुबूत मांगे।
भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम के बाद खोले गए 32 हवाई अड्डे
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद देश के 32 हवाई अड्डे नागरिक उड़ानों के लिए फिर से खोल दिए गए हैं। सरकार ने पहले 15 मई तक इन्हें बंद रखने का फैसला किया था, अब सरकार ने नोटिस जारी कर इन हवाई अड्डों को तय समय से पहले ही खोलने का फैसला किया है।