फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   There are 2856 vacant posts of Anganwadi workers and 4809 vacant posts of helpers in the state

Chandigarh-Haryana News: प्रदेश में आंगनबाड़ी वर्कर के 2856 और हेल्पर के 4809 पद खाली

विज्ञापन
आंगनबाड़ी हेल्परों के लिए पदोन्नति कोटा 25 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेशभर में आंगनबाड़ी वर्कर के 25962 और हेल्पर के 25450 पद स्वीकृत हैं। इनमें क्रमश: 23106 और 20641 भरे हुए हैं जबकि वर्कर के 2856 और हेल्पर के 4809 पद रिक्त हैं। साथ ही सक्षम आंगनबाड़ी और पोषण 2.0 योजना के अनुसार हेल्परों के लिए पदोन्नति कोटा 25 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया गया है। यह जानकारी कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल के सवाल के जवाब में सदन पटल पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने दी।


मंत्री ने बताया कि रिक्त पदों को भरने के लिए दो तरफा दृष्टिकोण अपनाया जा रहा है। प्रभावी सेवा वितरण तय करने के लिए सरकार ने पात्र आंगनबाड़ी हेल्परों को आंगनबाड़ी वर्करों के रूप में पदोन्नत करके रिक्त पदों को भरने को प्राथमिकता दी है। यह न केवल हेल्परों के अनुभव और समर्पण को मान्यता देता है बल्कि यह भी निश्चित करता है कि आंगनबाड़ी केंद्रों का नेतृत्व उन व्यक्तियों द्वारा किया जाए जिन्हें जमीनी स्तर पर बाल देखभाल की गहरी समझ है। इस पदोन्नति प्रक्रिया के पूरा होने के बाद वर्करों के शेष रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed