फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   The Y Puran episode dampened the Saini governments first anniversary celebrations

Chandigarh-Haryana News: वाई पूरण प्रकरण से सैनी सरकार की पहली वर्षगांठ का जश्न पड़ा ठंडा

विज्ञापन
पीएम मोदी रैली के माध्यम के सैनी की पीठ थपथपाने के साथ बिहार चुनाव को साधने वाले थे
विज्ञापन


तैयारियों में जुटी थी भाजपा, सोनीपत में तैयारियों का जायजा ले रहे थे सीएम तभी आई स्थगन की सूचना






आशीष वर्मा
चंडीगढ़। दिवंगत आईपीएस वाई पूरण कुमार के शव का सातवें दिन भी पोस्टमार्टम नहीं हो सका। इस प्रकरण से न सिर्फ नायब सैनी सरकार की पहली वर्षगांठ का जश्न ठंडा पड़ गया है बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 17 अक्तूबर को सोनीपत में होने वाली रैली भी स्थगित कर दी गई है। रैली की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह व उनकी टीम एक सप्ताह से जोर-शोर से तैयारी कर रही थी। खुद सीएम इस रैली का न्योता पीएम मोदी को देकर आए थे।
यह रैली न सिर्फ सीएम सैनी के लिए महत्वपूर्ण थी बल्कि पीएम मोदी भी रैली के जरिये बिहार चुनाव को साधने की तैयारी में थे। वह रैली के जरिये संदेश देने वाले थे कि भाजपा सरकार जो कहती है वह करके दिखाती है। सैनी सरकार का एक साल का ब्योरा वह रैली के माध्यम से रखने वाले थे। मगर वाई पूरण कुमार की आत्महत्या से सभी योजनाएं धरी रह गईं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रैली के स्थगन की जानकारी उस समय आई जब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली सोनीपत में रैली की तैयारियों का जायजा ले रहे थे। उसके बाद नायब सैनी ने न सिर्फ अपना दिल्ली दौरा रद्द किया बल्कि नूंह में मंगलवार को होने वाले कार्यक्रम में भी शामिल न होने का आदेश दे दिया। भाजपा सोनीपत की रैली हरियाणा में नायब सैनी सरकार के एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में करने जा रही थी। हालांकि हरियाणा सरकार बीते चार दिनों से वाई पूरण कुमार की पत्नी आईएएस अमनीत पी कुमार व उनके परिजनों को मनाने की पुरजोर कोशिश में जुटी है। वहीं, भाजपा हाईकमान भी इस पूरे प्रकरण में हरियाणा सरकार के रवैये से संतुष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल के दौरे से कहीं यह मामला रोहित वेमुला जैसा न बन जाए

राहुल गांधी के अमनीत कुमार से मिलने उनके आवास पर आने की सूचना के बाद इस पूरे मामले में हलचल बढ़ गई है। राहुल गांधी मंगलवार शाम को चंडीगढ़ पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि उनके आने के बाद यह मामला राष्ट्रीय राजनीति में छा सकता है। यह भी कहा जा रहा है कि कहीं यह मामला हैदराबाद विश्वविद्यालय के पीएचडी छात्र रोहित वेमुला जैसा न बन जाए। रोहित का मामला इतना उठा था कि केंद्र सरकार को हस्तक्षेप करना पड़ा था। रोहित वेमुला ने कथित जातिगत भेदभाव की वजह से आत्महत्या की थी।


बिहार चुनाव में भी पड़ सकता है असर

पूरण कुमार का मामला यदि एक-दो दिन में नहीं सुलझा तो इसका असर बिहार चुनाव में भी देखा जा सकता है। बिहार में चुनावी ताल ठोक रहे राजनीतिक दल भी इस मामले को उठा रहे हैं। एनडीए के सहयोगी व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी मंगलवार को चंडीगढ़ पहुुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed