{"_id":"689799a95bcddd08700b66a5","slug":"the-workers-who-indulge-in-sabotage-will-not-be-able-to-participate-in-bjps-programs-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-786385-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: भितरघात करने वाले कार्यकर्ता भाजपा के कार्यक्रम में नहीं हो सकेंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: भितरघात करने वाले कार्यकर्ता भाजपा के कार्यक्रम में नहीं हो सकेंगे शामिल
विज्ञापन
पार्टी ने जिला अध्यक्षों को दिए निर्देश, विधानसभा चुनाव में कई नेताओं ने पार्टी का छोड़ दिया था साथ
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा ने चुनावों में भितरघात करने वाले नेताओं के खिलाफ कड़ा रुख अपना लिया है। पार्टी ने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे उन नेताओं को पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल न करें जिन्होंने चुनाव के दौरान पार्टी का साथ छोड़ दिया था। इसके साथ ही इन नेताओं को न तो पार्टी में कोई पद मिलेगा और न ही सरकार में। यह फैसला पिछले दिनों पार्टी की बैठक में लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि बीते विधानसभा चुनाव के दौरान जब टिकट वितरण हुआ था तो उस दौरान कई भाजपा नेताओं ने पार्टी से बगावत कर ली थी। कई नेताओं ने चुनाव से दूरी बना ली तो कइयों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इससे चुनाव के समय पार्टी की हालत भी खराब हो गई थी। मगर इसके बावजूद चुनाव में भाजपा ने बहुमत के साथ जीत हासिल की थी।
चुनाव जीतने के बाद अब कई लोग फिर से पार्टी में शामिल होना चाहते हैं मगर पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि ऐसे लोगों को न तो पार्टी के कार्यक्रम में शामिल करना है और न ही कोई पद दिया जाएगा। भाजपा ने यह भी एलान किया है कि यदि कोई दूसरी पार्टी का सदस्य भाजपा में शामिल होना चाहता तो वह आए जरूर मगर उसे कोई पद नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
15 अगस्त के बाद हो सकती हैं नियुक्तियां
सरकार को बने पूरे एक साल होने वाला है, मगर अभी तक चेयरमैन व मार्केट कमेटी के अन्य पदों पर नियुक्तियां नहीं हो पाईं हैं। हालांकि भाजपा ने चेयरमैन और कमेटियों के पदों पर नियुक्ति के लिए नामों की सूची हाईकमान को भेजी हुई है। मगर अभी तक इस पर कोई निर्णय नहीं हो सका है। अब बताया जा रहा है कि 15 अगस्त के बाद नियुक्तियां की जा सकती हैं। पहले चरण में मार्केट कमेटी के चेयरमैन की नियुक्ति की जाएगी। उसके बाद बोर्ड व निगम में चेयरमैन नियुक्त किए जाएंगे। भाजपा ने स्पष्ट कर दिया है कि चेयरमैन व सदस्य का पद पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को दिया जाएगा।