फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   The state received the highest rainfall in August in 21 years, Mausam News, Haryana News

Chandigarh-Haryana News: प्रदेश में अगस्त में 21 वर्षों में सबसे ज्यादा बारिश

विज्ञापन
-सामान्य से 30 फीसदी अधिक हुई बारिश, 2025 में टूटा कई जिलों का रिकॉर्ड
विज्ञापन





अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश में इस साल अगस्त में 21 साल में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त 2025 में राज्य में औसतन 250 मिमी बारिश हुई जबकि सामान्य औसत 194 मिमी है। इस तरह प्रदेश में सामान्य से करीब 30 फीसदी अधिक बारिश हुई। चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि दो दशकों में अगस्त में इतनी बारिश कभी दर्ज नहीं की गई। 2004 में 250 मिमी वर्षा हुई थी जो अब तक का उच्चतम स्तर था लेकिन इस बार दर्ज हुई वर्षा ने इसे भी पार कर लिया। यह राज्य के लिए बारिश का ऐतिहासिक अगस्त साबित हुआ है। फतेहाबाद में 298.3 मिमी और यमुनानगर में 408.5 मिमी बारिश हुई। पंचकुला 275.4 मिमी, फरीदाबाद 275 मिमी और पानीपत 271.9 मिमी जैसे जिलों में भी सामान्य से कहीं अधिक वर्षा दर्ज की गई। भिवानी और चरखी दादरी जैसे जिलों में अपेक्षाकृत कम बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed