फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   The state got 137 new medical officers, stations were allotted, Haryana News

Chandigarh-Haryana News: प्रदेश को 137 नए चिकित्सा अधिकारी मिले, स्टेशन आवंटित

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा को रविवार को 137 नए चिकित्सा अधिकारी मिल गए है। इनकी स्टेशन आवंटन की अधिकारिक सूची महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं की तरफ से जारी कर दी गई है। अब यह चिकित्सा अधिकारी आवंटित स्टेशन पर ज्वाइन कर सकते हैं। इनके नियुक्ति पत्र राज्य के सभी सिविल सर्जनों को डाक से भेजे जा रहे हैं, वहां से वे अपना नियुक्ति पत्र प्राप्त कर सकते हैं। पहले चरण में 561 चिकित्सा अधिकारियों को ड्यूटी आवंटित हो चुकी है।

दूसरे चरण में इन 137 चिकित्सा अधिकारियों ने 21 अप्रैल 2025 को दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में भाग लिया था। लगभग तीन माह से इन्हें स्टेशन आवंटित होने का इंतजार था। मालूम हो कि प्रदेश में चिकित्सा अधिकारियों के कुल खाली 777 पदों पर भर्ती प्रक्रिया साल 2024 में शुरू की गई थी, जिसकी परीक्षा एक दिसंबर 2024 को हुई थी। परीक्षा परिणाम 15 फरवरी 2025 को जारी किया गया था।
विज्ञापन




58 डॉक्टरों के दस्तावेजों का सत्यापन 21 को होगा
प्रदेश में डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया के तीसरे चरण में 58 डॉक्टरों के दस्तावेजों के सत्यापन की तिथि 21 जुलाई निर्धारित की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने इन डॉक्टरों को 21 जुलाई को पंचकूला स्थित मुख्यालय में सुबह 10 बजे बुलाया है। यहां इनके दस्तावेजों और अन्य निर्धारित मानकों की परख होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed