फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   The schedule for the election of BJP state president will be released after September 15.

Chandigarh-Haryana News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव का शेड्यूल 15 सितंबर के बाद होगा जारी

विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का होगा चुनाव
विज्ञापन

चंडीगढ़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव की फिर से सुगबुगाहट शुरू हो गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा। बताया जा रहा है कि 15 सितंबर तक राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया जाएगा। उसके बाद हरियाणा भाजपा अध्यक्ष के चुनाव का शेड्यूल जारी किया जा सकता है। फिलहाल भाजपा अध्यक्ष के पद पर मोहन लाल बड़ौली काबिज हैं। उन्हें पिछले साल लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उनकी नियुक्ति को एक साल पूरा हो गया है। माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें ही आगे बढ़ाएगी।
दरअसल उनके नेतृत्व में पार्टी मजबूती से काम कर रही है। संगठन का काफी विस्तार हुआ है। उनके नेतृत्व में ही पार्टी ने विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। केंद्रीय नेतृत्व की ओर से दिए टास्क को भी हरियाणा भाजपा ने सफलतापूर्वक पूरा किया है। इसके साथ ही उनका और मुख्यमंत्री में तालमेल भी अच्छा है। बड़ौली के अलावा कई अन्य नामों की भी चर्चा है जिनमें पार्टी के मंत्री कृष्ण बेदी, भाजपा नेता सुदेश कटारिया, कंवरपाल गुर्जर का नाम चल रहा है।
विज्ञापन

फिलहाल केंद्रीय नेतृत्व का पूरा फोकस राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव पर है। बताया जा रहा है कि 15 सितंबर तक राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हो जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में करनाल से सांसद और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का नाम भी चर्चा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed