फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   The officials of the commission agents association placed the demand for security before the CM, Haryana news

Chandigarh-Haryana News: आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सीएम के सामने रखी सुरक्षा की मांग

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा राज्य अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से करनाल में मिलकर व्यापारियों ने आने वाली धमकी, गुंडागर्दी से छुटकारा दिलाने की मांग रखी है। नव चयनित पदाधिकारियों ने सोनीपत के मेयर एवं उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव जैन की अगुवाई में 15 सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक आयोजित करवाने का आग्रह किया। एसोसिएशन के नव चयनित प्रधान रामावतार तायल ने बताया कि मांगों में गेंहू एवं धान की आढ़त बढ़ाने के लिए धन्यवाद करते हुए सरसों, कपास, बाजरा, सूरजमुखी एवं अन्य फसलों की आढ़त ढाई प्रतिशत करने एवं सभी फसलें आढ़तियों के माध्यम से खरीदने की मांग रखी। इसके अतिरिक्त जिन दुकानदारों के पास कन्वेंस डीड, नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट, कंप्लीशन सर्टिफिकेट है, उनके टाइम एक्सटेंशन के नोटिस रद्द करने की मांग की। आढ़ती द्वारा किसान को दी जाने वाली अग्रिम राशि सुरक्षित करने, प्रॉपर्टी मैनेजमेंट पोर्टल में सुधार करने की भी मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed