फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   The nights of Hisar & Gurugram and Mahendragarh are colder than Shimla

Chandigarh-Haryana News: शिमला से ठंडी हिसार, गुरुग्राम व महेंद्रगढ़ की रातें

विज्ञापन
हरियाणा में रात का तापमान और गिरेगा, दिन का बढ़ सकता है
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में रात का तापमान तेजी से गिरने लगा है। प्रदेश के शहरों की रातें शिमला से ज्यादा ठंडी दर्ज की जा रही हैं। शुक्रवार की रात को महेंद्रगढ़ में 7.6, हिसार में 7.7 और गुरुग्राम में 7.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जबकि शिमला में 9.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री कम दर्ज किया गया है। हरियाणा में सभी जिलों में दिन का तापमान 30 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड हुआ है। मेवात व करनाल सबसे गर्म जिले रहे। दोनों शहरों में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक 13 नवंबर तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर व उत्तर-पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है। इससे दिन का तापमान थोड़ा बढ़ सकता है। रात के तापमान में थोड़ी गिरावट हो सकती है। इस दौरान राज्य में अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर बीच-बीच में हल्के बादल भी छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 14 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। अंबाला में रात का तापमान 14.8, करनाल में 9.5, नारनौल में 10, रोहतक में 11.4, पंचकूला में 12.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed