फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   The message of a yoga-oriented, drug-free Haryana gained strength: Aarti

योग युक्त, नशा मुक्त हरियाणा के संदेश को मिला बल: आरती

विज्ञापन
- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2025 अभियान में 37.56 लाख से अधिक लोगों ने की भागीदारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 अभियान में 37.56 लाख से अधिक लोगों ने भागीदारी की। इस कार्यक्रम की सफलता से योग युक्त, नशा मुक्त हरियाणा के संदेश को बल मिला है। राव ने बताया कि 21 जून को प्रदेशभर में आयोजित योग सत्रों में कुल 7,11,246 व्यक्तियों ने भाग लिया, जबकि लगभग 30.45 लाख लोगों ने लगातार चले आ रहे अभियान में शिरकत की।

इसके अलावा हरित योग पहल के हिस्से के रूप में राज्यभर में इस अभियान के दौरान कुल 1,90,065 पौधे भी लगाए गए। इसी तरह कुरुक्षेत्र में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सामुदायिक जुड़ाव और समग्र कल्याण पर विशेष ध्यान दिया गया, इसके परिणामस्वरूप 1,01,000 प्रतिभागियों ने भाग लिया और 1,00,000 पौधे लगाए गए। इसके अतिरिक्त आधिकारिक आईडीवाई (अंतरराष्ट्रीय योग दिवस) पोर्टल पर 25,57,000 पंजीकरण प्राप्त हुए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के लिए 1,58,941 प्रतिभागियों को प्रोत्साहित कर कार्यक्रम तक पहुंचाने और 5,198 पौधे लगाकर वृक्षारोपण में आयुष विभाग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। खेल विभाग ने भी सर्वाधिक 1,81,710 प्रतिभागियों की भागीदारी करवा कर योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक कल्याण के संदेश को मजबूत करने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed