फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Operation Trackdown: 81 history sheets opened in one day, 98 notorious criminals arrested.

ऑपरेशन ट्रैकडाउन : एक दिन में 81 हिस्ट्रीशीट खुली, 98 कुख्यात गिरफ्तार

विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस का ऑपरेशन ट्रैकडाउन जारी है। बुधवार को एक दिन की कार्रवाई में पुलिस ने 75 मामले दर्ज करते हुए 98 कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। एक दिन में 81 अपराधियों की हिस्ट्री शीट खोली गई है। इसी तरह से अन्य अपराधों में संलिप्त 256 अपराधी भी जेल भेजे गए हैं।
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस की तरफ से ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत अभी तक हिस्ट्री शीट की कुल संख्या अब 260 पर पहुंच गई है। अब तक कुल 768 कुख्यात अपराधी पकड़े जा चुके हैं और अन्य अपराधों में भी पुलिस ने 2980 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार एक दिन में कुख्यात अपराधियों को पकड़ने में झज्जर जिला आज सबसे आगे रहा जिसने 18 केसों में 21 गिरफ्तारियां की।इसके बाद कुख्यात अपराधियों में पकड़ने में करनाल (9), कैथल (8) और रोहतक (8) जिले आगे रहे।
विज्ञापन

हिस्ट्री शीट खोलने के मामले में सोनीपत ने सर्वाधिक 26 अपराधियों की हिस्ट्री शीट खोली है। रोहतक ने 16 और गुरुग्राम ने 11 अपराधियों की हिस्ट्री शीट खोलकर संगठित अपराधों पर लगाम लगाने की दिशा काम किया है। अपराधों की श्रेणी में आर्म्स एक्ट के तहत सबसे अधिक 27 केस दर्ज किए गए और 33 गिरफ्तारियां की गई हैं। हत्या के प्रयास में 16 केस में 23 गिरफ्तारियां और लूट के 6 केस में 10 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं। इसी तरह से उगाही के 10 केस में 10 गिरफ्तारियां दर्ज की गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed