{"_id":"68ae00eb04580e07ec0fdab4","slug":"the-governor-was-welcomed-by-the-speaker-of-the-legislative-assembly-and-the-cm-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-801695-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: राज्यपाल का विधानसभा अध्यक्ष व सीएम ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: राज्यपाल का विधानसभा अध्यक्ष व सीएम ने किया स्वागत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मानसून सत्र के तीसरे दिन मंगलवार को हरियाणा विधानसभा परिसर में गवर्नर पद की शपथ लेने के बाद पहली बार पहुंचे राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष का विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वागत किया। इस मौके पर राज्यपाल ने सभी मंत्रियों, पक्ष व विपक्ष के विधायकों से मुलाकात की। विधानसभा अध्यक्ष कल्याण ने कहा कि गरिमा एवं संवैधानिक परंपराओं के अनुरूप राज्यपाल का मार्गदर्शन हमें राज्यहित एवं जनहित में अधिक उत्तरदायित्व पूर्ण भूमिका निभाने की प्रेरणा प्रदान करेगा ।
मुख्यमंत्री की ओर से दोपहर के भोज का भी आयोजन किया गया। इसमें मंत्रियों, पक्ष व विपक्ष के विधायकों ने भी शिरकत की। इसके अलावा राज्यपाल की धर्मपत्नी मित्रा घोष व मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सुमन सैनी भी मौजूद रहीं।