फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   The government's intentions regarding the Lado Lakshmi scheme are not clear: Anurag Dhanda

लाडो लक्ष्मी योजना पर सरकार की नीयत साफ नहीं : अनुराग ढांडा

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने हरियाणा सरकार की लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर भाजपा पर महिलाओं से विश्वासघात करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जिस योजना को महिलाओं के सशक्तीकरण के नाम पर प्रचारित किया गया, वह अब शर्तों के जाल में फंसकर केवल दिखावा बनकर रह गई है।

अनुराग ढांडा ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने हर महिला को बिना किसी शर्त 2100 रुपये मासिक देने का वादा किया था, लेकिन अब सरकार 1100 रुपये की किस्त देने की बात कर रही है और बाकी राशि को भविष्य की शर्तों से जोड़ दिया गया है। यह साफ तौर पर चुनावी वादे से पीछे हटना है। उन्होंने आरोप लगाया कि आय, उम्र, शिक्षा, पोषण और निवास जैसी शर्तें थोपकर सरकार ने जानबूझकर महिलाओं को योजना से बाहर कर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदेश में 18 से 60 वर्ष की उम्र की एक करोड़ से ज्यादा महिलाएं हैं लेकिन पहली किस्त केवल करीब पांच लाख महिलाओं को ही मिली, यानी 96 प्रतिशत महिलाएं योजना से बाहर कर दी गईं। आय सीमा एक लाख रुपये सालाना तय कर सरकार ने गरीब की परिभाषा ही बदल दी है। 23 वर्ष से कम उम्र की युवतियों, दूसरे राज्यों से शादी कर आई महिलाओं और कई जरूरतमंद वर्गों को भी योजना से बाहर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुराग ढांडा ने कहा कि योजना को लागू करने में एक साल की देरी और प्रचार पर भारी खर्च यह दिखाता है कि सरकार की नीयत साफ नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि या तो हर महिला को बिना शर्त 2100 रुपये दिए जाएं या फिर यह स्वीकार किया जाए कि महिलाओं से केवल वोट के लिए वादा किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed