फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   The government will develop 10 new IMTs in the state.

Chandigarh-Haryana News: प्रदेश में 10 नई आईएमटी विकसित करेगी सरकार

विज्ञापन
The government will develop 10 new IMTs in the state.
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित आवास संत कबीर कुटीर पर आयोजित एक - फोटो : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित आवास संत कबीर कुटीर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए। स्रोत : डीपीआरओ
मुख्यमंत्री ने पीएचडी चैंबर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री के पदाधिकारियों को किया संबोधित
विज्ञापन

चंडीगढ़। प्रदेश में सरकार ने 10 नई आईएमटी (औद्योगिक मॉडल टाउनशिप) विकसित करने की तैयारी की है। मुख्यमंत्री से पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उद्योगों के लिए हरियाणा में अनुकूल माहाैल होने की बात करते हुए औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने और निवेश करने का भी आग्रह किया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसी भी प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए सड़क, रेल, हवाई कनेक्टिविटी एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का होना अनिवार्य है। प्रदेश में उद्योगों के लिए आवश्यकताओं के अनुरूप सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। उद्योगपतियों को जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंगल विंडो सिस्टम से आगे बढ़कर सिंगल रूफ सिस्टम लागू किया गया है, जिसके तहत हर सेवा के लिए निश्चित समय सीमा निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

इसी तरह से विभिन्न विभागों से मिलने वाले एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए कम से कम 15 दिन और अधिकतम 45 दिन का समय निर्धारित कर दिया है। वहीं, वर्ष 2025-26 के लिए प्रस्तुत हरियाणा के बजट में औद्योगिक विकास और स्टार्टअप को प्रोत्साहन देने के लिए अनेक घोषणाएं की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के प्रमुख उद्योगपति उपस्थित रहे। इनमें पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष हेमंत जैन, पंजाब चैप्टर के चेयरमैन करण गिल्होत्रा आदि माैजूद थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव तरुण भंडारी, ओएसडी भारत भूषण भारती, विदेश सहयोग विभाग हरियाणा के सलाहकार पवन चौधरी आदि शामिल रहे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित आवास संत कबीर कुटीर पर आयोजित एक

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित आवास संत कबीर कुटीर पर आयोजित एक- फोटो : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित आवास संत कबीर कुटीर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए। स्रोत : डीपीआरओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed