{"_id":"6915c79d0ac10f51030eb018","slug":"the-dgp-said-that-the-next-24-hours-should-also-pass-peacefully-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-870038-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: डीजीपी बोले-अगले 24 घंटे भी शांति से गुजरने चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: डीजीपी बोले-अगले 24 घंटे भी शांति से गुजरने चाहिए
विज्ञापन
नई दिल्ली धमाके के बाद अलर्ट : सभी पुलिस कमिश्नर और एसपी से चौकसी की रिपोर्ट ली, निर्देश भी दिए
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। नई दिल्ली में हुए धमाके के बाद हरियाणा हाई अलर्ट पर है। राज्य के सभी पुलिस कमिश्नर, एसपी, डीसीपी, एसएचओ और चौकी इंचार्ज अपने-अपने इलाकों में लगातार गश्त पर हैं। डीजीपी ओपी सिंह ने बुधवार देर रात सभी जिलों के मुखिया से कानून-व्यवस्था और सुरक्षा इंतजाम की रिपोर्ट ली। साथ ही हालात की बारीकी से समीक्षा करते हुए निर्देश भी दिए है।
डीजीपी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि पिछले चौबीस घंटे शांति से गुजरे हैं, आपके सामने अगले चौबीस घंटे हैं। अब कल सवेरे भी मुझे इसी तरह की शांतिप्रिय माहौल रहने की रिपोर्ट चाहिए। ईश्वर आपको सफलता दें। डीजीपी ने फोर्स का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि यह शांति और व्यवस्था हरियाणा पुलिस बल के हजारों कर्मियों और सैकड़ों अधिकारियों की सतर्कता और दक्षता का नतीजा है। दिल्ली से सटे जिले फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम और झज्जर में चेकिंग और निगरानी बढ़ा दी गई है। सभी बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा कर्मी तैनात हैं। राज्य के पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार हर अधिकारी 24 घंटे ग्राउंड रिपोर्ट डीजीपी मुख्यालय भेज रहा है। हरियाणा पुलिस दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।