फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   The department conducted a breastfeeding awareness campaign.

Chandigarh-Haryana News: विभाग ने स्तनपान जागरूकता अभियान चलाया

विज्ञापन
चंडीगढ़। महिला एवं बाल विकास विभाग ने नवजात शिशुओं व माताओं के लिए अच्छा स्वास्थ्य व संतुलित पोषण सुनिश्चित करने के लिए स्तनपान जागरूकता अभियान चलाया है। इसके तहत महिलाओं को स्तनपान के लाभ बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विभाग के प्रवक्ता की ओर से जारी बयान के अनुसार मां का दूध बच्चे के लिए बहुत जरूरी है। यह शिशु के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाता है। स्तनपान मां के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। इससे गर्भाशय जल्दी सामान्य होता है और कैंसर का खतरा कम होता है। यह वजन घटाने में मदद करता है और मां-बच्चे के बीच भावनात्मक जुड़ाव मजबूत करता है। बच्चे को यह बीमारियों से बचाने वाली प्राकृतिक प्रतिरक्षा प्रदान करता है और मस्तिष्क के विकास में सहायक है। यह आसानी से पचता है जिससे एलर्जी और संक्रमण का खतरा कम होता है। जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान शुरू कराना चाहिए। शुरुआती छह माह तक बच्चे को केवल मां का दूध ही पिलाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed