{"_id":"686fc9490eae9aa44d001c17","slug":"the-contract-of-teachers-posted-under-hkrn-has-been-extended-till-31-july-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-759408-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: एचकेआरएन के तहत तैनात अध्यापकों का अनुबंध 31 जुलाई तक बढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: एचकेआरएन के तहत तैनात अध्यापकों का अनुबंध 31 जुलाई तक बढ़ाया
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा काैशल रोजगार निगम लिमिटेड (एचकेआरएन) के माध्यम से तैनात टीजीटी (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) अध्यापकों के अनुबंध को बढ़ाया गया है। माैलिक शिक्षा हरियाणा निदेशालय ने अनुबंध की तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई 2025 कर दी है।
निदेशालय से जारी पत्र के अनुसार, एचकेआरएन के माध्यम से अनुबंध पर तैनात टीजीटी के अध्यापकों को सरप्लस होने के कारण कार्यभार से मुक्त कर दिया था। पहले इनके अनुबंध की तिथि को 30 जून तक बढ़ाया गया था। अब तिथि 31 जुलाई 2025 तक आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अनुबंध पर तैनात शिक्षक वर्तमान में जिन विद्यालयों में कार्यरत हैं वहीं आगामी आदेशों तक कार्य करेंगे।
आर्ट एजुकेशन असिस्टेंट और फिजिकल एजुकेशन असिस्टेंट पदों पर तैनात अध्यापकों का अनुबंध पहले एक जुलाई 2025 तक था। इसी तर्ज पर आर्ट एजुकेशन असिस्टेंट और फिजिकल असिस्टेंट के सभी टीजीटी अध्यापकों का अनुबंध 31 मार्च 2025 से बढ़ाकर 31 जुलाई 2025 किया गया है। विद्यालयों के प्राचार्यों और जिला माैलिक अधिकारियों को तुरंत ही एचकेआरएनएल के पोर्टल पर ब्योरा अपडेट करने को कहा गया है। साथ ही तैनाती की अवधि का पूरा वेतन नियमानुसार देने के निर्देश दिए हैं।