फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   The Congress questioned the BJP government on several issues, including unemployment and corruption.

Chandigarh-Haryana News: कांग्रेस ने भाजपा सरकार से बेरोजगारी-भ्रष्टाचार समेत कई मुद्दों पर पूछे सवाल

विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन



- भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने पर कांग्रेस नेताओं ने 13 जगह की प्रेसवार्ता, 20 वादों पर श्वेत पत्र की मांग
- दिल्ली में भूपेंद्र हुड्डा, सिरसा में राव नरेंद्र, चंडीगढ़ में सैलजा ने उठाए सवाल

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश में भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने पर कांग्रेस ने कानून-व्यवस्था, किसानों की परेशानियों, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, घोटालों, स्वास्थ्य सेवाओं, नशे और मतदाता सूची से जुड़े करीब 20 मुद्दों पर सवाल पूछे। साथ ही भाजपा के घोषणापत्र में शामिल 20 प्रमुख वादों पर भी श्वेत पत्र जारी करने की मांग उठाई। दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सिरसा में प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र, रोहतक में सांसद दीपेंद्र हुड्डा, चंडीगढ़ में कुमारी सैलजा, फरीदाबाद में पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, भिवानी में डॉ. अशोक तंवर, गुरुग्राम में राज बब्बर समेत कई नेताओं ने अलग-अलग 13 स्थानों पर प्रेसवार्ता कर सवाल उठाए।


सिरसा में प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि जनता अपराध, बेरोजगारी, किसानों की परेशानियों, भ्रष्टाचार और सरकारी सेवाओं की बदहाली जैसे मुद्दों से जूझ रही है। सरकार बताए कि कितने वादे पूरे हुए, कितनों पर काम चल रहा है और शेष घोषणाओं को पूरा करने की समयसीमा क्या है। दिल्ली में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश के विकास का आकलन विज्ञापनों से नहीं बल्कि आम लोगों के जीवन में आए बदलाव से होना चाहिए। सरकार किसानों की फसल खरीद, युवाओं को रोजगार, सरकारी संस्थानों की स्थिति और प्रदेश की वित्तीय एवं प्रशासनिक पारदर्शिता पर स्पष्ट जवाब दे।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक सहायता, मुफ्त उपचार, रोजगार, आवास, किसानों की एमएसपी, सामाजिक सुरक्षा और शिक्षा से जुड़े चुनावी वादों की प्रगति रिपोर्ट सरकार जारी करे। इसी तरह प्रत्येक घोषणा के तहत लाभार्थियों की संख्या, बजट और अब तक की प्रगति का विवरण जारी किया जाए। रोहतक में दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा के युवाओं को रोजगार, किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य और आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार से ये सवाल पूछे

दो लाख सरकारी नौकरियों में से कितनी भर्तियां हुईं? पांच लाख रोजगार के अवसर कहां हैं? 24 फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद कितनी हुई? किसानों का भुगतान और मंडियों की व्यवस्था कब सुधरेगी? 10 लाख तक मुफ्त इलाज का लाभ कितने परिवारों को मिला? पांच लाख आवासों में से कितने मकान बनकर तैयार हुए? महिलाओं को 2100 रुपये मासिक देने का वादा कितना पूरा हुआ? 500 रुपये में गैस सिलिंडर कितने परिवारों को मिल रहा है? छात्राओं को कितने स्कूटर और अग्निवीरों को कितनी नौकरियां मिलीं? व्यापारियों से रंगदारी व गोलीबारी पर लगाम क्यों नहीं? बिजली के निजीकरण से किसानों और गरीबों पर क्या असर पड़ेगा? भ्रष्टाचार, अवैध खनन और नशे पर कितनी कार्रवाई हुई? पांच लाख रोजगार, दस औद्योगिक शहर और कौशल केंद्रों का क्या हुआ? ऑर्बिटल रेल, रैपिड रेल और जंगल सफारी परियोजनाएं कब पूरी होंगी?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed