फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   The committee formed for the new districts will submit its report soon.

Chandigarh-Haryana News: नए जिलों के लिए गठित कमेटी जल्द सौपेंगी रिपोर्ट

विज्ञापन
अगले सप्ताह होने वाली बैठक में रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजी जाएगी
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा में नए जिले के निर्माण के लिए गठित कैबिनेट की सब कमेटी बहुत जल्द अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपने वाली है। कमेटी की बैठक अगले हफ्ते होनी है। कमेटी के अध्यक्ष व ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया, प्रदेश में नए जिले बनाने को लेकर अगले सप्ताह तक रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी। कमेटी के पास अभी तक हांसी, डबवाली, गोहाना, असंध व सफीदों को जिला बनाने का प्रस्ताव आया है।


मानेसर के दस्तावेज अब तक नहीं पहुंचे हैं। बैठक में अलावा प्रदेश में नए डिवीजन, सब डिवीजन और तहसीलों के प्रस्ताव पर भी इसी मीटिंग में चर्चा होगी। कमेटी की अब तक चार बैठके हो चुकी हैं। इन बैठकों में नए जिले बनाने के लिए आए प्रस्तावों पर चर्चा की गई थी। साथ ही संबंधित उपायुक्तों से इस संबंध में रिपोर्ट भी मांगी गई थी। कमेटी का कार्यकाल 30 जून तक का है। पिछले ही महीने कमेटी का कार्यकाल बढ़ाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed