{"_id":"694be7f0723a8e9d1a0a4524","slug":"the-committee-approved-the-purchase-of-paper-worth-rs-195-crore-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-905363-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: कमेटी ने दी 1.95 करोड़ रुपये के पेपर खरीद की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: कमेटी ने दी 1.95 करोड़ रुपये के पेपर खरीद की मंजूरी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी विभाग की हाई पावर परचेज कमेटी ने एक करोड़ 95 लाख रुपये के पेपर खरीद की मंजूरी दे दी है। हरियाणा के सरकारी कामकाज में इस्तेमाल होने वाले इस कागज़ निर्माण का कॉन्ट्रैक्ट लेने के लिए उम्मीदवारों ने संक्षिप्त प्रस्तुति दी जिसके बाद उपयुक्त कंपनी को अप्रूव कर दिया गया।
हरियाणा सिविल सचिवालय में आयोजित हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में बुधवार को पेपर खरीद को फाइनल किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी मंत्री राजेश नागर ने की। माैके पर स्कूल शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा भी उपस्थित रहे और टेंडर प्रक्रिया पर मंत्री नागर एवं विभागीय अधिकारियों के साथ उम्मीदवारों के प्रस्तुत प्रस्तावों पर विचार मंथन किया। राज्य के सरकारी कामकाज में इस्तेमाल होने वाले इस पेपर की क्वालिटी पर खास ध्यान दिया जा रहा है। माैके पर प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी विभाग के अधिकारियों सहित विभाग के आयुक्त एवं सचिव विजय सिंह दहिया और नियंत्रक विवेक पदम सिंह भी उपस्थित रहे।