फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   The commission will conduct 10 examinations including ADO and Treasury on November 2.

Chandigarh-Haryana News: दो नवंबर को एडीओ, ट्रेजरी सहित 10 परीक्षाएं कराएगा आयोग

विज्ञापन
लोक सेवा आयोग दो नवंबर को सुबह के सत्र में नौ परीक्षाएं कराएगा
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा लोक सेवा आयोग दो नवंबर को एडीओ (एग्रीकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर), हरियाणा वित्त विभाग में ट्रेजरी ऑफिसर और असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर सहित कुल 10 परीक्षाएं आयोजित कराएगा। दो नवंबर को सुबह के सत्र में नौ परीक्षाएं कराई जाएंगी और शेष एक परीक्षा शाम के सत्र में होगी।
आयोग के अनुसार दो नवंबर को सुबह नौ से 11 बजे तक नौ प्रमुख परीक्षाएं (स्क्रीनिंग टेस्ट) होंगी। सुबह के सत्र में इन परीक्षाओं में हरियाणा कृषि व कल्याण विभाग के एग्रीकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर (प्रशासनिक कैडर ग्रुप-बी), असिस्टेंट एनवायरमेंटल इंजीनियर (हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ग्रुप-बी) और साइंटिस्ट-बी (हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ग्रुप-बी) की लिए परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा विभाग में लेक्चरर कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, लेक्चरर फार्मेसी, लेक्चरर सिविल इंजीनियरिंग, लेक्चरर इलेट्रिकल इंजीनियरिंग की परीक्षाएं शामिल हैं। सुबह के सत्र में ही लेक्चरर मैकेनिकल इंजीनियरिंग, फोरमैन इंस्ट्रक्टर की परीक्षाएं होंगी। शाम तीन बजे से पांच बजे तक हरियाणा वित्त विभाग में ट्रेजरी ऑफिसर और असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर की परीक्षाएं होगी। आयोग की वेबसाइट से अभ्यर्थी 28 अक्तूबर से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed