{"_id":"68643d18ff995cd575051602","slug":"the-commission-has-not-declared-the-result-of-7596-group-d-posts-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-751213-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: आठ माह से केवल दिलासा, ग्रुप-डी के 7596 पदों का आयोग ने नहीं किया परिणाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: आठ माह से केवल दिलासा, ग्रुप-डी के 7596 पदों का आयोग ने नहीं किया परिणाम घोषित
विज्ञापन
- प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए अभ्यर्थियों ने आयोग के चेयरमैन से की मुलाकात
- एक बार फिर से आयोग का जवाब, जल्द ही परिणाम घोषित होगा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने डी-ग्रुप के 7596 पदों का परिणाम घोषित नहीं किया है। पिछले करीब आठ माह से परीक्षा में शामिल रहे युवाओं को दिलासा दिया जा रहा है। मंगलवार को आयोग के चेयरमैन से मिलने पहुंचे विभिन्न जिलों के अभ्यर्थियों को एक बार फिर जल्द ही परिणाम घोषित करने का आश्वासन दिया गया है।
पंचकूला के सेक्टर-2 स्थित आयोग के कार्यालय में अंबाला से पहुंचे नवजोत सिंह, हिसार के अमन कुमार, जींद के आशीष सिंह, पानीपत के संजय कुमार, कुरुक्षेत्र के जसबीर, गोहाना के गाैतम, करनाल के ऋषि कुमार, सोनीपत के मोहित, अंकित दुग्गल आदि ने बताया कि ग्रुप-डी के लिए अक्तूबर 2023 में परीक्षा हुई थी, लेकिन परिणाम घोषित नहीं हुआ। उन्होंने इस संबंध में सीएम नायब सैनी को मांगपत्र भी दिया था। उन्होंने भी जल्द परिणाम घोषित करने का आश्वासन दिया था। 10 जून को भी आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह से मुलाकात की थी, तब भी आश्वासन ही मिला। अभ्यर्थियों ने कहा कि आज भी चेयरमैन से जल्द परिणाम घोषित करने का आश्वासन ही मिला है। अभ्यर्थियों ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि वे बार-बार सर्दी, भीषण गर्मी और बरसात के बीच चक्कर काटने को मजबूर हैं। मानसिक और आर्थिक रूप से उन्हें परेशानी हो रही है, इसलिए सरकार जल्द ही परिणाम घोषित करे।