{"_id":"68b8a613af02a4c91d0e37f4","slug":"the-command-center-of-haryana-congress-politics-will-be-ready-in-chandigarh-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-808534-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: चंडीगढ़ में तैयार होगा हरियाणा कांग्रेस की राजनीति का कमांड सेंटर, प्रदेश प्रभारी करेंगे नेतृत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: चंडीगढ़ में तैयार होगा हरियाणा कांग्रेस की राजनीति का कमांड सेंटर, प्रदेश प्रभारी करेंगे नेतृत्व
Thu, 04 Sep 2025 02:03 AM IST
चण्डीगढ़-हरियाणा ब्यूरो
कुलदीप शुक्ला, अमर उजाला, चंडीगढ़
कुलदीप शुक्ला, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: चण्डीगढ़-हरियाणा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 02:03 AM IST
सार
चंडीगढ़ वॉर रूम में भी हर जिले के लिए नोडल अधिकारी तैनात किए जाएंगे जो स्थानीय स्तर से डाटा और सुझाव लेकर यहां पहुंचाएंगे। ये नोडल अधिकारी एआईसीसी के सदस्य या जिलाध्यक्ष भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
congress
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हरियाणा में कांग्रेस की सक्रियता तेज करने, नेताओं को जोड़ने, जनता के बीच पकड़ को मजूबत बनाने के लिए चंडीगढ़ में राजनीति का कमांड सेंटर तैयार किया जा रहा है। गुजरात, मध्य प्रदेश, असम, उत्तर प्रदेश में तैयार वॉर रूम की तर्ज पर प्रदेश में अत्याधुनिक केंद्रीय वॉर रूम में राजनीति से जुड़े हर क्षेत्र के विशेषज्ञ, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य रहेंगे। इसका प्रदेश कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद नेतृत्व करेंगे।
वॉर रूम का उद्देश्य न केवल चुनावी रणनीति तैयार करना है बल्कि जमीनी स्तर पर संगठन निर्माण, मीडिया प्रबंधन और डिजिटल निगरानी को एक ही छत के नीचे संचालित करना है। ये राज्य के हर विधानसभा क्षेत्र की गतिविधियों की मॉनिटरिंग का केंद्र होगा।
विज्ञापन
चंडीगढ़ वॉर रूम में भी हर जिले के लिए नोडल अधिकारी तैनात किए जाएंगे जो स्थानीय स्तर से डाटा और सुझाव लेकर यहां पहुंचाएंगे। ये नोडल अधिकारी एआईसीसी के सदस्य या जिलाध्यक्ष भी हो सकते हैं। साथ ही प्रेस कॉन्फ़्रेंस, नेताओं के दौरे और संगठनात्मक बैठकों का समन्वय भी इसी केंद्र से होगा।

विभिन्न यूनिटों से विशेष निगरानी
इसमें आधुनिक आईटी सिस्टम, डाटा विश्लेषण, मीडिया और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग डेस्क, रिसर्च सेल और संचार विभाग के लिए अलग-अलग यूनिट होंगे। यहां से रीयल टाइम फीडबैक के आधार पर न केवल प्रवक्ताओं को मुद्दों की लाइन दी जाएगी बल्कि उम्मीदवारों और जिला इकाइयों को भी सीधा निर्देश मिलेगा।