{"_id":"693ac8076eae9b98e40ff29b","slug":"the-cm-discussed-the-states-development-plans-with-the-pm-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-894300-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: सीएम ने प्रदेश की विकास योजनाओं पर की पीएम के साथ चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: सीएम ने प्रदेश की विकास योजनाओं पर की पीएम के साथ चर्चा
विज्ञापन
मुलाकात के बाद सीएम सैनी ने कहा-24 दिसंबर को हरियाणा आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान सीएम सैनी ने उन्हें पांचजन्य शंख का स्मृति स्वरूप भेंट किया। मुलाकात के दौरान प्रदेश में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों व भविष्य की प्राथमिकताओं पर प्रधानमंत्री के साथ विस्तृत चर्चा की।
पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सीएम नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पिछले महीने प्रधानमंत्री प्रदेश के दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। इससे हरियाणा की शान बढ़ी है इसलिए वह पीएम मोदी का धन्यवाद करने आए थे। मुलाकात के दौरान उन्होंने प्रदेश की बड़ी योजनाओं की जानकारी पीएम को दी। एक दिन पहले बाढ़ पीड़ित किसानों को मुआवजा देने की भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि प्रदेश में उनकी सरकार किसानों के साथ डटकर खड़ी है।
गृहमंत्री से मुलाकात के बाद सीएम सैनी ने बताया कि 24 दिसंबर को अमित शाह हरियाणा आ रहे हैं। वे हरियाणा पुलिस के पांच हजार नए कैडेटों की पासिंग आउट परेड में बताैर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि विपक्ष केवल दुष्प्रचार और देश को गुमराह करने का काम करता है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। दिल्ली दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम सैनी ने कहा कि कांग्रेस के पास कहने के लिए कुछ नहीं है। इनके पास एक भी योजना ऐसी नहीं है जो भ्रष्टाचार की दलदल में न फंसी हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपना विजन देश के सामने रखे, विकास की बात करे। ये वोट चोरी की बात करते हैं तो लोग इन पर हंसते हैं। लोग इनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेते। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब व्यक्ति का विकास हुआ है। गरीब व्यक्ति को कोई आस जगी है तो प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जगी है। कांग्रेस ने कभी आम आदमी के लिए कुछ नहीं किया।