फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   The Chief Minister reviewed the preparations for Shah's visit.

Chandigarh-Haryana News: मुख्यमंत्री ने शाह के दाैरे की तैयारियों का जायजा लिया

विज्ञापन
- नए आपराधिक कानूनों के सकारात्मक परिणामों को दर्शाने वाली प्रदर्शनी का तीन अक्तूबर को केंद्रीय गृह मंत्री करेंगे उद्घाटन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। नए तीन आपराधिक कानूनों को पूर्णतया लागू करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बना है। इन तीनों ही नए कानूनों के सकारात्मक परिणामों को दर्शाने वाली एक प्रदर्शनी का उद्घाटन कुरुक्षेत्र में तीन अक्तूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मेला क्षेत्र में 3 अक्तूबर के कार्यक्रमों को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। सीएम ने उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा को निर्देश दिए हैं कि प्रदर्शनी को लेकर सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं। सैनी ने कहा कि नए कानूनों से हुए परिवर्तन और उपलब्धियों को प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाया जाएगा। इसमें 7 अलग-अलग विभागों की भूमिका को भी दर्शाया जाएगा।

इस प्रदर्शनी को 10 भागों में विभाजित किया गया है। कंट्रोल रूम में सूचना मिलने संबंधी प्रक्रिया होगी। इसके अलावा प्रदर्शनी में सीन ऑफ क्राइम में घटना का परीक्षण दर्शाया जाएगा। अस्पताल में पोस्टमार्टम और इमरजेंसी की स्थिति दिखाई जाएगी। सीएफएसएल में रिपोर्ट तैयार की प्रक्रिया समझाई जाएगी। इसी प्रदर्शनी के दाैरान पुलिस स्टेशन में काम करने का तरीका बताया जाएगा। आरोप पत्र तैयार करने के नियम भी प्रदर्शनी के माध्यम से बताए जाएंगे। जेल से दया याचिका और कोर्ट में न्यायिक फैसला होगा। इसके बाद पॉलिसी स्कीम और अंत में नए न्याय संहिता कानून की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा नए कानूनों पर व्याख्यान और पैनल चर्चा का आयोजन किया जाएगा जिसमें कानूनी विशेषज्ञों और समाज के प्रतिनिधियों शामिल किया जाएगा। मौके पर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed