फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   The ceremony was postponed due to non-registration of players

Chandigarh-Haryana News: खिलाड़ियों का पंजीकरण न होने से समारोह टला

विज्ञापन
चंडीगढ़। राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं का सम्मान समारोह फिलहाल टल गया है। दरअसल खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन 100 फीसदी नहीं हो सका था। करीब 60 फीसदी खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन अभी नहीं हो पाया था।
विज्ञापन

यह सम्मान समारोह रोहतक में 21 मई को होने वाला था। खेल मंत्री गौरव गौतम ने अब सभी खेल विभाग के डिप्टी डायरेक्टर और जिला खेल अधिकारियों को अपने-अपने जिलों के सभी खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए कहा है। खेल मंत्री ने कहा जब खेल रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा, उसके बाद ही सम्मान समारोह की तारीख तय की जाएगी।
विज्ञापन

मालूम हो कि 38वें राष्ट्रीय खेलों में 689 खिलाड़ियों ने 33 खेलों में भाग लिया था। इन खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों ने कुल 153 मेडल हासिल किए। इनमें 48 स्वर्ण पदक, 47 रजत तथा 58 कांस्य पदक शामिल हैं। गोल्ड मेडल विजेता को 7 लाख, रजत पदक विजेता को 5 लाख व कांस्य पदक विजेता को 4 लाख कैश अवाॅर्ड मिलेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed