फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   The air quality of three Haryana cities did not improve even on the fourth day of Diwali.

Chandigarh-Haryana News: दिवाली के चाैथे दिन भी नहीं सुधरी हरियाणा के तीन शहरों की हवा

विज्ञापन
प्रदेश के धारूहेड़ा, बहादुगढ़ और फतेहाबाद देश में सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में चिह्नित, एक्यूआई 309 से 318 के बीच रहा
विज्ञापन

- प्रदेश के बाकी शहरों में प्रदूषण का स्तर घटता हुआ, राजधानी दिल्ली का एक्यूआई 375

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। दिवाली के बाद चाैथे दिन शुक्रवार को देश में बहुत खराब श्रेणी 300 से 400 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) वाले शहरों की संख्या घटकर तीन हुई है। ये तीनों शहर हरियाणा के बहादुरगढ़, धारूहेड़ा और फतेहाबाद हैं और इनका एक्यूआई क्रमश: 318, 312 और 309 है। जबकि राजधानी दिल्ली का एक्यूआई 300 से नीचे 275 (खराब श्रेणी) हो गया है। हालांकि, राज्य के दूसरे शहरों के एक्यूआई में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई है।


बीते दिन वीरवार को देशभर में सबसे प्रदूषित छह शहरों में तीन हरियाणा के थे। इनमें सबसे प्रदूषित बहादुरगढ़ (325) व धारूहेड़ा (322) था। वहीं, हरियाणा का तीसरा प्रदूषित शहर जींद (302) था जहां शुक्रवार को एक्यूआई 239 हो गया है।
विज्ञापन




दो शहर संतोषजनक व पांच मध्यम स्तर तक पहुंचे
दीपावली के अगले दिन हरियाणा के दो शहरों का एक्यूआई 400 और 10 शहरों का 300 के पार था। शुक्रवार को दो शहर बल्लभगढ़ 92 व नारनौल 63 (संतोषजनक श्रेणी) और पांच शहर यमुनानगर 158, पलवल 120, पंचकूला 177, हिसार 170 व फरीदाबाद 198 का एक्यूआई मध्यम श्रेणी में पहुंच गया है। वहीं, अंबाला 211, भिवानी 241, चरखीदादरी 268, गुरुग्राम 219, कैथल 297, करनाल 269,कुरुक्षेत्र 210, सिरसा 214 और सोनीपत 220 एक्यूआई के साथ खराब श्रेणी में हैं। चंडीगढ़ पीजीआई के प्रोफेसर रविंद्र खैवाल के मुताबिक लगातार एक्यूआई में सुधार की मुख्य वजह हवा का तेज बहाव व जल्दी दिवाली का त्योहार आने के कारण अभी मौसम में ठंडक की कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शुक्रवार को दो जगह जली पराली, दो किसानों की रेड एंट्री
शुक्रवार को दो जगह पराली जलाने के मामले सामने आए। दो किसानों की रेड एंट्री दी गई है। अभी तक प्रदेशभर में 20 अक्तूबर से 24 अक्तूबर तक 24 जगह पराली जलाने के मामले सामने आए हैं। अब तक राज्य में पराली जलाने के कुल 62 से अधिक मामले दर्ज हुए हैं। 75 किसानों की रेड एंट्री की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed