फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Thanks Rally in Karnal Indri CM Nayab Saini told when Rs 2100 be credited to account of womens

धन्यवाद रैली: इंद्री में सीएम सैनी ने किया बड़ा एलान, बताया कब से महिलाओं के खाते में आएंगे खटाखट 2100 रुपये

Mon, 23 Dec 2024 03:11 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 23 Dec 2024 03:11 PM IST
सार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ा एलान किया है। चुनाव के दौरान अपने संकल्प पत्र में महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देने के वादे पर सीएम सैनी ने इंद्री में हुई धन्यवाद रैली में घोषणा की है। 

विज्ञापन
Thanks Rally in Karnal Indri CM Nayab Saini told when Rs 2100 be credited to account of womens
इंद्री में धन्यवाद रैली के लिए पहुंचे सीएम सैनी। - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज (सोमवार) को प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर लोगों का धन्यवाद कर रहे हैं। सीएम सैनी प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार की जीत पर लोगों का आभार जताने के लिए धन्यवाद रैलियां कर रहे हैं। इसके तहत दोपहर में सैनी करनाल के इंद्री पहुंचे जहां उन्होंने लोगों को संबोधित किया और भाजपा की जीत के लिए धन्यवाद किया। 

विज्ञापन


सीएम सैनी अपने संबोधन में कहा कि हमने चुनावी संकल्प पत्र में महिलाओं को हर महीने 2100 देने की बात कही थी। हम इस संबंध में रोड मैप तैयार कर रहे हैं। आने वाले समय में जब हरियाणा का बजट सेशन आएगा तो इस सेशन में हम इसके लिए बिल लेकर आएंगे। हमारी सरकार महिलाओं को 2100 रुपये देने का काम करेगी। इसकी पूरी रचना-योजना तैयार करने के लिए मैंने अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है। ताकि हम हरियाणा की महिलाओं को इस योजना के साथ जोड़कर उन्हें लाभ दे सकें। उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बना सके। सीएम सैनी ने कहा कि जल्द ही अगले साल 2025 से हरियाणा में सभी महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलने लगेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की हर फसल 100 प्रतिशत एमएसपी पर खरीदेंगे
पत्रकारों से बात करते हुए सीएम नायब सैनी ने कहा मैं आज प्रदेश की सभी विधानसभाओं में जाकर जनता का तीसरी बार हम (भाजपा) पर भरोसा कर जीत दिलाकर सरकार बनाने के लिए धन्यवाद कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने एक दिन पहले एक अधिसूचना जारी की है, जिसमें हमने प्रदेश के किसानों की सभी फसलें 100 प्रतिशत एमएसपी पर खरीदेंगे। केंद्र की भाजपा सरकार किसानों के हित में सोचती है। इसलिए किसानों के लिए फैसले लिए जाते हैं। 

पंजाब सरकार भी करे एलान
सीएम सैनी ने कहा कि पंजाब सरकार भी हरियाणा की तर्ज पर किसानों की फसलें 100 प्रतिशत एमएसपी पर खरीदने की बात करें। पंजाब ही क्यों दिल्ली, हिमाचल की कांग्रेस सरकार, तेलंगाना और कर्नाटक  सरकार भी ऐसी बात करें, लेकिन राजनीति न की जाए। 

डबल इंजन सरकार लोगों के हित में कर रही काम
सीएम सैनी ने कहा कि आज बारिश और ठंड के बीच इंद्री में लोगों का हुजुम उमड़ा है। यह लोगों का भाजपा के प्रति प्यार है। मैं इंद्री के लोगों का दिल से धन्यवाद करता हूं। केंद्र और हरियाणा में भाजपा सरकार जो डबल इंजन की सरकार है प्रदेश के लोगों के हित में काम कर रही है। 

कर्ण दलाल पर ली चुटकी
कांग्रेस नेता कर्ण दलाल की तरफ से ईवीएम पर किए गए दावे पर सीएम सैनी ने चुटकी लेते हुए कहा कि कर्ण दलाल का लोगों ने सुपड़ा साफ कर दिया है। जहां से कांग्रेसी जीते हैं वहां पर ईवीएम पर कोई कुछ नहीं बोल रहा है। कर्ण दलाल हारे हैं तभी वह ईवीएम पर सवाल खड़ा कर रहा है। हार के बाद उसकी हालत खराब हो गई है।

पिहोवा में 24 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे सीएम
वहीं अब सीएम नायब सैनी कुरुक्षेत्र के पिहोवा की अनाज मंडी में धन्यवाद रैली करेंगे। रैली को लेकर भाजपा की तरफ से पूरी तैयारी की गई है। रैली के जरिये मुख्यमंत्री सैनी पिहोवा में 24 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का एलान करेंगे। इसके अलावा 50 बेड के अस्पताल, सरस्वती नदी के पुल और ट्यूकर में माइनर का उद्घाटन करेंगे। विधानसभा चुनाव के बाद जिला कुरुक्षेत्र के पिहोवा में मुख्यमंत्री की पहली रैली है। गत दिवस मुख्यमंत्री ने कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के पैतृक गांव चनालहेड़ी में उनके पौत्र व पौत्रवधू को आशीर्वाद दिया था। साथ ही अपने विधानसभा क्षेत्र लाडवा में नागरिकों की समस्याएं सुनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed