फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Testing for food and beverage adulteration will cost 20.

Chandigarh-Haryana News: 20 रुपये में होगी खाने-पीने की चीजों में मिलावट की जांच

विज्ञापन
हरियाणा में पांच मोबाइल फूड सेफ्टी वैन तैनात, 10 से 12 मिनट में मिलेगा शुरुआती नतीजा
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में अब लोग सिर्फ 20 रुपये में दूध, मसाले, दाल और खाने के तेल जैसी चीजों की मिलावट की शुरुआती जांच करा सकेंगे। जांच का शुरुआती नतीजा करीब 10 से 12 मिनट में मिल जाएगा। इसके लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण की ओर से दी गई पांच मोबाइल फूड सेफ्टी वैन राज्य में तैनात की गई हैं।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि ये मोबाइल लैब बाजारों, बस स्टैंड, स्कूल-कॉलेज और अन्य भीड़भाड़ वाली जगहों पर पहुंचेंगी। इनका उद्देश्य लोगों को मौके पर ही खाद्य पदार्थों की शुरुआती जांच की सुविधा देना और खाने की वस्तुओं में मिलावट के प्रति जागरूक करना है। आम लोग अपने खाने-पीने की चीजों के सैंपल इन मोबाइल वैन में जांच के लिए ला सकेंगे। हर सैंपल की जांच के लिए 20 रुपये शुल्क लिया जाएगा। हालांकि यह शुरुआती जांच होगी। अगर किसी सैंपल में गड़बड़ी या मिलावट की आशंका मिलती है तो नियमानुसार आगे की जांच और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



मेलों और बड़े आयोजनों में भी पहुंचेंगी मोबाइल लैब


ये मोबाइल वैन मेलों, त्योहारों और बड़े सार्वजनिक आयोजनों के दौरान भी तैनात की जाएंगी। ऐसे स्थानों पर बड़ी संख्या में खाने-पीने के स्टॉल और अस्थायी दुकानें लगती हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी जरूरत के अनुसार यहां सैंपल लेकर मौके पर शुरुआती जांच कर सकेंगे। अधिकारियों के मुताबिक मोबाइल लैब से संदिग्ध खाद्य पदार्थों की पहचान जल्दी हो सकेगी। इससे पारंपरिक लैब में जांच के लिए सैंपल भेजने से पहले ही यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि किसी खाद्य पदार्थ में मिलावट या दूसरी गड़बड़ी की आशंका है या नहीं। मोबाइल वैन के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी और तकनीकी कर्मचारी लोगों को खाने की वस्तुओं में मिलावट को लेकर जागरूक भी करेंगे। इसमें खाद्य पदार्थों में मिलावट पहचानने, फोर्टिफाइड फूड, न्यूट्रिशन लेबल पढ़ने और खाने को साफ-सुथरे तरीके से रखने जैसी जानकारियां दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed