{"_id":"68449bf469c025c1c108a013","slug":"teachers-will-have-to-wait-for-transfer-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-731248-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: ट्रांसफर के लिए शिक्षकों को करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: ट्रांसफर के लिए शिक्षकों को करना होगा इंतजार
विज्ञापन
चंडीगढ़। सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में शिक्षकों को ट्रांसफर ड्राइव के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। इसकी वजह सरकारी मॉडल संस्कृति (जीएमएस) और पीएमश्री स्कूलों में नियुक्ति के लिए होने वाले टेस्ट के बाद ट्रांसफर की प्रक्रिया को शुरू करना है।
नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग ने छह जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। आवेदन 13 जून की रात 10:00 बजे तक किए जा सकेंगे। इसके बाद शिक्षकों को भिवानी शिक्षा बोर्ड के टेस्ट से गुजरना होगा। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद ट्रांसफर ड्राइव की संभावना है।
2 वर्षों से शिक्षकों का ट्रांसफर ड्राइव नहीं चला है। इस शैक्षणिक सत्र में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि इस बार शिक्षकों का ट्रांसफर ड्राइव चलाया जाए। यह शिक्षकों, बच्चों दोनों के हक में रहेगा। इसी आदेश के बाद विभाग ने 22 जिलों में शिक्षकों के रेशनेलाइजेशन (युक्तीकरण) को लेकर पांच कमेटियां गठित की थीं।
विज्ञापन
इनमें अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रत्येक स्कूल में विषयवार शिक्षकों की कमी और वृद्धि की सूची तैयार करनी थी। सभी जिलों में शिक्षकों के युक्तीकरण के तहत सूची तैयार करके शिक्षा निदेशालय और फिर मंत्रालय को भेजी जा चुकी है। ब्यूरो