{"_id":"68a4816cdf0f5434080887c2","slug":"teachers-will-be-transferred-online-in-five-phases-in-the-state-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-794770-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: प्रदेश में शिक्षकों के पांच चरणों में ऑनलाइन तबादले होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: प्रदेश में शिक्षकों के पांच चरणों में ऑनलाइन तबादले होंगे
विज्ञापन
दो वर्ष से शिक्षकों को तबादले का इंतजार
चंडीगढ़। प्रदेश में ऑनलाइन तबादले की प्रक्रिया धीरे-धीरे आगे बढ़ती दिख रही है। इसके तहत पांच चरणों में अलग-अलग पदों पर तैनात शिक्षकों के तबादले होंगे। वहीं, कपल केस के नंबरों को हटा दिया गया है। शिक्षकों को दो वर्ष से तबादले का इंतजार है।
पहले चरण में जूनियर बेसिक ट्रेनिंग (जेबीटी) के अंतर जिला तबादले होंगे। तीसरे चरण में प्रधानाचार्य, हेडमास्टर और प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक के तबादले होंगे। इसी तरह चौथे चरण में पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षक, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक, सीएंडवी शिक्षक और जूनियर बेसिक ट्रेनिंग के रेगुलर अध्यापकों के तबादले और पांचवें चरण में गेस्ट टीचर्स के तबादले होंगे।
दूसरे चरण में मॉडल संस्कृति स्कूलों में होंगे तबादले
दूसरे चरण में प्रदेश के मॉडल संस्कृति स्कूलों में शिक्षकों के तबादले होंगे। इसके तहत पहली बार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी ने परीक्षा ली है। तबादले से पहले ही उस परीक्षा का परिणाम जारी होगा। परीक्षा पास करने वाले शिक्षकों पर ऐच्छिक तबादला नियम लागू है। इसी तरह मॉडल संस्कृति स्कूलों के बाद अब गैर शैक्षिक कर्मचारियों के लिए अलग से तबादला नीति बनेगी। इसको लेकर पॉलिसी प्रारुप को मुख्यमंत्री की हरी झंडी भी मिल चुकी है। वहीं, किसी स्कूल में लगातार पांच वर्ष का कार्यकाल या किसी ब्लॉक में 15 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले शिक्षकों को तबादला नीति में हिस्सा लेना अनिवार्य है।
विज्ञापन
शिक्षक की ओर से एक इकाई (स्कूल व ब्लॉक) में न्यूनतम कार्यकाल की गणना करते समय असाधारण अवकाश और चाइल्ड केयर लीव के रूप में ली गई छुटि्टयों को शामिल नहीं किया जाएगा। इसके विपरीत एक शिक्षक की ओर से एक इकाई (स्कूल और ब्लॉक) में अधिकतम कार्यकाल की गणना करते समय असाधारण अवकाश और चाइल्ड केयर लीव के रूप में ली गई छुट्टियों के समय को शामिल किया जाएगा।