{"_id":"68eebbc45dfad2ee060a42e5","slug":"syllabus-fixed-for-recruitment-of-medical-officer-in-hvpnl-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-845316-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: एचवीपीएनएल में मेडिकल ऑफिसर की भर्ती के लिए पाठ्यक्रम तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: एचवीपीएनएल में मेडिकल ऑफिसर की भर्ती के लिए पाठ्यक्रम तय
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रदेश में एचवीपीएनएल (हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड) में मेडिकल ऑफिसर की भर्ती के लिए सब्जेक्ट नाॅलेज टेस्ट (विषय ज्ञान परीक्षा) का आयोजन होगा। सब्जेक्ट नाॅलेज टेस्ट के लिए हरियाणा लोक सेवा आयोग ने पाठ्यक्रम तय कर दिया है। परीक्षा अंग्रेजी माध्यम में कुल 3 घंटे की होगी। विषय से संबंधित इस परीक्षा में कुल 150 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। साक्षात्कार के लिए उन्हीं अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा जिनके न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक होंगे।
साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों की संख्या विज्ञाप्ति पदों से तीन गुना तक होगी। साक्षात्कार में 12.5 प्रतिशत भारांक प्राप्त करने होंगे। हरियाणा लोक सेवा आयोग के अनुसार परीक्षा में त्वचा विशेषज्ञ, हड्डी रोग, एनेस्थीसिया, नेत्र विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, परिवार नियोजन, सूक्ष्म जीव विशेषज्ञ, औषधि विज्ञान, विकृति विज्ञान आदि विषयों से जुड़े सवाल आएंगे।